बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को बी-टाउन का लव बर्ड्स माना जाता है। वह अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं। भले ही उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया हो लेकिन वह लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि दोनों 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के वेडिंग लोकेशन से लेकर तारीख तक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
Kiara-Sidharth Wedding: कियारा और सिद्धार्थ की शादी की लोकेशन फाइनल! वेडिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
इस जगह होगी कियारा और सिद्धार्थ की शादी
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी की मानें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। कड़ी सुरक्षा के सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग होगी। हाल ही में दोनों मनीष मल्होत्रा के यहां भी साथ में पोज करते नजर आए थे।
Avatar 2 Vs Avengers Endgame: 300 करोड़ के पार निकली अवतार 2, अब एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
इस दिन से शुरू होंगे सिद्धार्थ और कियारा के प्री-वेडिंग फंक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साल 2023 में छह फरवरी को शादी करने जा रही हैं। उनके हल्दी, मेहंदी, संगीत के फंक्शन चार और पांच फरवरी को होंगे। कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते की बात करें तो कैप्टन बत्रा के जीवन पर आधारित बायोपिक में दोनों ने साथ में काम किया था और इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगी। वहीं दोनों को पार्टीज से लेकर वेकेशन पर भी साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस भी दोनों को काफी पसंद करते हैं।
Animal First Look: इंतजार हुआ खत्म! 31 दिसंबर की आधी रात को जारी होगा 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा स्पाई थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगे। जो 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। वहीं कियारा को इस साल सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' में देखा गया। इसके आलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' ओटीटी पर रिलीज हुई है। अभिनेत्री अस्थायी टाइटल वाली फिल्म #RC15 में रामचरण के साथ दिखाई देने वाली हैं।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को कास्ट नहीं करना चाहते थे उनके पिता, फिर ऐसे मिला था पहली फिल्म में रोल