बॉलीवुड फिल्मों के लिए फिटनेस कितनी जरूरी है, यह तो सभी जानते हैं। इसलिए एक्टर हो या फिर एक्ट्रेस कलाकार अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। वहीं अभिनेत्रियां खुद को फिट बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं, क्योंकि अक्सर यह बात सामने आती है कि बढ़े हुए वजन की वजह से कई बार अभिनेत्रियों को फिल्म से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस भी फिल्मों में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए खुद को मेंटेन रखने में किसी भी तरह का समझौता नहीं करती हैं। हालांकि मां बनने के बाद हर महिला का वजन बढ़ता है और बॉलीवुड की भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद खुद को बहुत ही तेजी से फिट किया है। आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी हैं लेकिन वह एक दम फिट हो चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया से लेकर करीना और ऐश्वर्या तक एक्ट्रेसेस ने खुद को कैसे किया फिट।
Actress Weight loss Journey: आलिया से करीना और ऐश्वर्या तक, इन एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद ऐसे किया खुद को फिट
ऐश्वर्या राय
इस कड़ी में सबसे पहले बात कर लेते हैं, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी के 4 साल बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था और इस दौरान अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ गया था लेकिन उन्होंने खुद को जल्दी ही मेनटेन कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए वह बहुत ही सिंपल रूटीन फॉलो करती थीं। मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए ऐश्वर्या सुबह एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीती थीं और इसके थोड़ी देर बाद वह नाश्ते में ब्राउन ब्रेड टोस्ट और एक कटोरी ओट्स लेती थीं। वहीं अपनी डाइट में ऐश्वर्या फ्रेश फ्रूट जूस, उबली सब्जियां, दाल, चपाती आदि शामिल करती थीं। जिम की बजाय उन्होंने योग का सहारा लिया था।
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां के आरोपों का जवाब देंगी शीजान की बहन? बोलीं- जल्द करेंगी प्रेस कांफ्रेंस
करीना कपूर
बॉलीवुड की 'बेबो' के नाम से मशहूर करीना कपूर ने अपने 'जीरो साइज' फिगर से एक अलग फिटनेस स्टेटस बनाया था। करीना प्रेगनेंसी के दौरान उनका वजन तेजी से बढ़ा था लेकिन तैमूर को जन्म देने के बाद से ही उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया और उन्होंने तीन महीने में ही खुद को शेप में ला दिया था। एक्ट्रेस ने 16 किलो वजन घटाया था। इसके लिए करीना डाइट के साथ ही स्ट्रिक्ट योगा रूटीन फॉलो करती हैं।
Luv Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने फिल्म इंडस्ट्री पर साधा निशाना, बोले- जो लोग हिंदी...
आलिया भट्ट
कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने 'राहा' रखा है। एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों में खुद को काफी फिट कर लिया है और वापस स्टनिंग लुक में आ गईं हैं। हाल ही में आलिया ने अपनी फिटनेस जर्नी की पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद, धीरे-धीरे, अपने साथ हार्मोनी स्थापित करने का प्रयास, अपनी ट्रेनर अनुष्का के मार्गदर्शन में एरियल योग करने में सफल हुई। आलिया ने नई मम्मियों के लिए सुझाव देते हुए यह भी कहा कि डिलीवरी के बाद अपनी बॉडी की सुनें और ऐसा कोई काम न करें जो आपका पेट करने के लिए मना करता है।
Kiara-Sidharth wedding: कियारा और सिद्धार्थ की शादी की लोकेशन फाइनल! वेडिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जब अपनी पतली कमर लचकाती हैं तो हर कोई फिदा हो जाता है। 47 की उम्र में भी अपने स्लिम फिगर को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी युवा अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। साल 2012 में उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया। बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान शिल्पा का वजन भी तेजी से बढ़ा था लेकिन योग से शिल्पा ने खुद को दोबारा स्लिम गर्ल बना लिया। वह अक्सर अपनी योगा वीडियोज भी साझा करती रहती हैं।
Apurva: फिल्म 'अपूर्वा' की शूटिंग हुई पूरी, निडर और साहसी महिला के किरदार में नजर आएंगी तारा सुतारिया