Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   chief minister devendra fandnavis praised shehzad poonawalla for winning rise and fall season2 on social media

शहजाद पूनावाला: 'राइज एंड फॉल 2' जीतने पर सीएम फडणवीस ने दी बधाई, किसानों को राशि दान करने पर कही यह बात

Mon, 09 Nov 2026 04:32 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

  • शहजाद पूनावाला 'राइज एंड फॉल 2’ के विजेता बने हैं। 
  • उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हे शुभकामनाएं दीं। 
  • इसके जवाब में शहजाद ने भी सीएम के पोस्ट पर रिप्लाई किया। 

विज्ञापन
chief minister devendra fandnavis praised shehzad poonawalla for winning rise and fall season2 on social media
शहजाद पूनावाला, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में शहजाद पूनावाला ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में जीत हासिल की है। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर शहजाद को बधाई दी। इसके साथ ही सूखे से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए राज्य के राहत कोष में पुरस्कार राशि दान करने के उनके नेक कार्य की भी सराहना की।

विज्ञापन

क्या है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पोस्ट 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रियलिटी शो  'राइज एंड फॉल' जीतने के लिए शहजाद पूनावाला के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो शहजाद, महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पुरस्कार राशि दान करने का आपका निर्णय वास्तव में सराहनीय है। हमारे बलिराजा के साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।’

विज्ञापन
Trending Videos

chief minister devendra fandnavis praised shehzad poonawalla for winning rise and fall season2 on social media
शहजाद पूनावाला - फोटो : यूट्यूब

शहजाद ने दिया पोस्ट का जवाब 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस पोस्ट पर शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद देवेंद्र फडणवीस जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और आपने मुझे हमेशा किसानों और नागरिकों को सर्वोपरि सोचने के लिए प्रेरित किया है। आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। जय महाराष्ट्र। जय हिंद।’

विज्ञापन

chief minister devendra fandnavis praised shehzad poonawalla for winning rise and fall season2 on social media
शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

शो जीतने पर क्या बोले शहजाद 
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की मेजबानी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने की। इस शो में कई प्रतिभागियों को हराकर शहजाद पूनावाला विजेता बने। एएनआई के साथ बातचीत में शहजाद ने अपनी खुशी जताते हुए कहा था कि वह दर्शकों के आभारी हैं और अपनी जीत का श्रेय उनके समर्थन, अपनी मां के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा को देते हैं। इसके आगे शहजाद ने कहा, ‘जब ये तीनों चीजें आपके साथ हों तो एक चायवाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और मैं एक रसोईवाला था, इसलिए रसोईवाले ने शो जीता।’

विज्ञापन

chief minister devendra fandnavis praised shehzad poonawalla for winning rise and fall season2 on social media
शहजाद पूनावाला-प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
यह प्रतिभागी पहुंचे शो के अंत तक 
  • बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया है। 
  • जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। 
  • वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी शो की पहली रनरअप रहीं, जबकि 'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • बनिजय एशिया के प्रोडक्शन में बने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed