फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tunisha Sharma death case: Sheezan Khan sister says she will respond to allegations made by Actress mother

Tunisha Sharma: तुनिशा की मां के आरोपों का जवाब देंगी शीजान की बहन? बोलीं- जल्द करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

Fri, 30 Dec 2022 11:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Dec 2022 11:45 PM IST
सार

शीजान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने हाल ही में कहा कि वह जल्द ही उन आरोपों का जवाब देंगी जो उनके भाई पर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Tunisha Sharma death case: Sheezan Khan sister says she will respond to allegations made by Actress mother
तुनिशा शर्मा-फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का सच अभी सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने सीरियल 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने 25 दिसंबर को तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया। इस केस में शीजान से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, तुनिशा की मां ने भी शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच शीजान खान की बहन ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आरोपों का जवाब देने की बात कही है। शीजान की बहन फलक का कहना है कि वह जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करेंगी।

विज्ञापन

Tunisha Sharma death case: Sheezan Khan sister says she will respond to allegations made by Actress mother
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने हाल ही में कहा कि वह जल्द ही उन आरोपों का जवाब देंगी जो उनके भाई पर लगाए गए हैं। बता दें कि तुनिशा की मां विनीता शर्मा ने सार्वजनिक रूप से शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का आरोपी बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शीजान की बहन फलक ने कहा है 'मैं जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस में तुनिशा की मां के आरोपों का जवाब दूंगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता हमारा भाई है, जो पुलिस कस्टडी में है।'
Filmy Wrap: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी और ट्रोल्स के निशाने पर उर्वशी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Tunisha Sharma death case: Sheezan Khan sister says she will respond to allegations made by Actress mother
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक शीजान से ब्रेकअप के 15 दिन बार तुनिशा की मौत हो गई। तुनिशा की मां का दावा है कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था। विनीता शर्मा ने यह भी कहा है कि शीजान ड्रग्स लेता है। हालांकि, वह यह पुष्टि नहीं कर पाई हैं कि शीजान कब से ड्रग्स ले रहे हैं। इससे पहले तुनिशा के चाचा ने कहा था कि शीजान के संपर्क में आने के बाद से तुनिशा की लाइफस्टाइल और व्यवहार में काफी बदलाव आया। उन्होंने यह दावा भी किया कि 'शीजान से मुलाकात के बाद तुनिशा ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था।'
Animal First Look: इंतजार हुआ खत्म! 31 दिसंबर की आधी रात को जारी होगा 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर

विज्ञापन

Tunisha Sharma death case: Sheezan Khan sister says she will respond to allegations made by Actress mother
तुनिशा - फोटो : social media

आपको बता दें कि तुनिशा की मां शीजान पर कई लड़कियों से रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि तुनिशा की मां के दावों पर शीजान से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि तुनिशा की मौत से कुछ वक्त पहले तुनिशा और शीजान के बीच तीखी बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि बहस के समय के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि शनिवार तक शीजान पुलिस कस्टडी में है।
Kiara-Sidharth wedding: कियारा और सिद्धार्थ की शादी की लोकेशन फाइनल! वेडिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed