फिल्मी सितारों और फैंस का रिश्ता बेहद खास होता है। अपनी एक्टिंग और लुक्स से स्टार्स फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं। फैंस भी अपने चहेते स्टार्स की एक झलक पाने के लिए किस तरह बेताब रहते हैं, अक्सर यह देखने को मिल जाता है। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक सितारों का जादू चलता है। इंडस्ट्री के कई दिवंगत सितारे ऐसे हैं, जिनका उस दौर में तो विदेशों में जलवा रहा ही, आज भी इन्हें पसंद करने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। इनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं। आइए जानते हैं...
राज कपूर
दिग्गज अभिनेता राज कपूर साहब ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दीं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक थी। रूस में उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस जैसा देश जो अपने सख्त कानून और सरकारी प्रोटोकॉल्स में कोई कोताही नहीं बरतता, उसी देश में एक बार राज कपूर बिना वीजा के पहुंचे थे। यही नहीं, मॉस्को एयरपोर्ट से एक बार बाहर निकलते वक्त उन्हें देखने के लिए फैंस की ऐसी भीड़ लगी थी, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। वे अपनी कार में जैसे ही बैठे, फैंस ने उन्हें कार के साथ ही उठा लिया था।
श्रीदेवी
बॉलीवुड में श्रीदेवी का एक दौर रहा। अपने अभिनय से उन्होंने सबको अपना दिवाना बना लिया था। यही नहीं, श्रीदेवी उस वक्त की हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी लोकप्रियता का ही जादू था कि जब एक लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में कमबैक किया, तो उन्हें खूब पसंद किया गया। भारत ही नहीं, हॉन्ग-कॉन्ग, साउथ कोरिया, जापान जैसे देशों में भी श्रीदेवी की बड़ी फैन फॉलोइंग थी। इन देशों में आज भी दिवंगत एक्ट्रेस को खूब प्यार और सम्मान दिया जाता है। आज के वक्त में भी वहां ऐसे कई क्लब हैं, जहां श्रीदेवी की फिल्में देखी जाती हैं।
Drishyam 2 Box Office Day 17: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' का जलवा बरकरार, 17वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
इरफान खान
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को न केवल भारत में खूब प्यार और सम्मान मिला, बल्कि विदेशों में भी उनकी खूब तारीफ हुई। उन्होंने अपने हर किरदार को खूबसूरती से निभाया। उन्होंने आसिफ कपाड़िया की द वॉरियर (2001) के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म में धमाल मचाया था। इरफान ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म के लिए अलेक्जेंडर कोर्डा अवॉर्ड जीता। 2018 में उन्होंने 'द पजल' में लीड के रूप में काम किया, जिसके बाद से विदेशों में भी इरफान के चाहने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ था।
Rana Daggubati: इंडिगो से गायब हुआ राणा दग्गुबाती का सामान, ट्वीट कर एक्टर ने साझा किया खराब अनुभव