फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Has 200 scripts and blank cheques after Gangs Of Wasseypur 2 success

नवाजुद्दीन सिद्दीकी: 200 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और ब्लैंक चैक! अभिनेता ने बताया क्यों ठुकराए बड़े ऑफर

Sun, 13 Sep 2026 11:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Sep 2026 11:35 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें बहुत लोक्प्रियता मिली। नवाजुद्दीन ने उस माहौल को कैसे संभाला, उन्होंने इस पर बात की है।
 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Has 200 scripts and blank cheques after Gangs Of Wasseypur 2 success
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम@nawazuddin._siddiqui

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों में गिने जाते हैं। पहले फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाने वाले अभिनेता ने कई फिल्मों में लीड रोल किया है। उन्होंने वर्षों तक छोटे-मोटे रोल किए और ऐसे रोल का इंतजार किया जो उनके करियर की दिशा बदल सके। यह टर्निंग पॉइंट 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' से आया। इसमें फैजल खान के उनके किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई। अब पीछे मुड़कर देखते हुए, एक्टर ने फिल्म के रिलीज होने के बाद आए बड़े बदलाव और अचानक मिले ढेर सारे ऑफर को कैसे संभाला, इस बारे में बात की है।
विज्ञापन

 

नवाजुद्दीन के पास क्यों आई थी स्क्रिप्ट की बाढ़?
नवाजुद्दीन से पूछा गया कि किस फिल्म ने उन्हें पहली बार स्टार जैसा महसूस कराया। उन्होंने तुरंत 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' का नाम लिया और एनडीटी के साथ बातचीत में कहा 'बेशक, यह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' ही है।' उन्होंने याद किया कि फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से उनके पास स्क्रिप्ट्स की बाढ़ आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Has 200 scripts and blank cheques after Gangs Of Wasseypur 2 success
गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 - फोटो : यूट्यूब
नवाजुद्दीन ने फैसलों को हावी नहीं होने दिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के रिलीज होने के बाद, मुझे कम से कम 200 स्क्रिप्ट्स मिलीं। मेरी टेबल पर ब्लैंक चेक रखे होते थे। लोग कहते थे, 'ये रही स्क्रिप्ट और ये रहा ब्लैंक चेक। आप जो चाहें वो रकम लिख दें और जो भी तारीखें आपके पास हों, हमें दे दें।'' एक ऐसे अभिनेता के लिए जिसने वर्षों तक काम की तलाश में बिताए हों, यह स्थिति एक के बाद एक प्रोजेक्ट साइन करने का मौका हो सकती थी। हालांकि, नवाज़ुद्दीन ने अचानक मिली इस लोकप्रियता को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने दिया।

वीकएंड का वार: 'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ

विज्ञापन

नवाजुद्दीन ने क्यों ठुकराए ऑफिर?
सैकड़ों स्क्रिप्ट्स पर विचार करने और अपनी फीस खुद तय करने की आजादी मिलने के बावजूद, उन्होंने उन सभी को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें कहानी या कंटेंट पसंद नहीं आया। अभिनेता ने कहा, 'मैंने उनमें से एक भी स्क्रिप्ट नहीं चुनी क्योंकि मुझे कोई भी पसंद नहीं आई। मैंने तय किया कि मैं सही स्क्रिप्ट का इंतजार करूंगा।'

Nawazuddin Siddiqui Has 200 scripts and blank cheques after Gangs Of Wasseypur 2 success
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui
नवाजुद्दीन को नहीं करना पड़ा इंतजार
उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मुझे काम के लिए वर्षों तक इंतजार करने की आदत हो गई थी, इसलिए मैंने सोचा कि जल्दबाजी में कुछ साइन करने के बजाय मैं दो-तीन साल और इंतजार कर सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'भगवान की कृपा से, मुझे ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि जल्द ही मुझे कुछ बहुत अच्छी फिल्में मिलने लगीं।'

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बारे में जानकारी
  • 2012 में रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2', अनुराग कश्यप की धनबाद पर आधारित क्राइम गाथा का दूसरा हिस्सा थी।
  • कोयला माफिया की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म तीन क्राइम परिवारों के बीच बढ़ते टकराव की कहानी थी।
  • इसमें सत्ता, राजनीति और बदले की भावना ने उनकी दशकों पुरानी दुश्मनी को और हवा दी थी।
  • इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा, जीशान कादरी, तिगमांशु धूलिया, मनोज पाजपेयी और हुमा कुरैशी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed