फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: मंडे टेस्ट में 'वॉर 2' से आगे 'कुली', जानिए 'महावतार नरसिम्हा' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Tue, 19 Aug 2025 07:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

Monday Box Office Report: थिएटर्स में ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' और रजनीकांत की 'कुली' सहित कई फिल्में सजी हुई हैं। जानते हैं कल सोमवार को किसने कितना कलेक्शन किया...

विज्ञापन
Monday Box Office: Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Saiyaara Movies Collection and Total Earning
वॉर 2, महावतार नरसिम्हा, कुली - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कुली' 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। कल पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। यह फिल्म 'वॉर 2' पर भारी रही। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'महावतार नरसिम्हा' और 'सैयारा' जैसी फिल्में भी लगी हैं। जानते हैं इन फिल्मों का सोमवार को कैसा प्रदर्शन रहा? 

Monday Box Office: Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Saiyaara Movies Collection and Total Earning
वॉर 2 - फोटो : एक्स

मंडे टेस्ट में 'वॉर' का प्रदर्शन 
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती चार दिन इस फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की। फेस्टिव वीक होने का फिल्म को खूब फायदा मिला। मगर, सोमवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई है। चौथे दिन रविवार को इस फिल्म ने करीब 32.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल सोमवार को इसकी कमाई 8.4 करोड़ रही। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 183.17 करोड़ रुपये है।

Monday Box Office: Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Saiyaara Movies Collection and Total Earning
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'कुली'
'वॉर 2' के साथ ही 14 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने भी दस्तक दी थी। कमाई के मामले में पहले दिन से ही यह फिल्म 'वॉर 2' पर भारी पड़ रही है। मंडे कलेक्शन के मामले में भी सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ही आगे रही। रविवार को कुली ने 35.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल सोमवार को इस फिल्म ने 12.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 206.65 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office: Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Saiyaara Movies Collection and Total Earning
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'महावतार नरसिम्हा'
इस फिल्म का जादू अभी बरकरार है। रिलीज के चौथे हफ्ते में भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। रविवार को छुट्टी का फायदा लेते हुए 'महावतार नरसिम्हा' ने 8.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, कल सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। इस एनिमेटिड फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 212.75 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Monday Box Office: Coolie War 2 Mahavatar Narsimha Saiyaara Movies Collection and Total Earning
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

'सैयारा' और 'उदयपुर फाइल्स'
फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर महीनाभर सफलता पूर्वक पूरा किया। 18 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। अब यह लाखों में सिमट गई है और टिकट खिड़की से विदा लेने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल सोमवार को 'सैयारा' ने 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 324.4  करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, 'उदयपुर फाइल्स' सिनेमाघरों से विदा ले चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed