फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aruna Irani: नौ साल की उम्र में 'गंगा जमुना' से शुरू किया अभिनय, जानिए अरुणा ईरानी के बारे के दिलचस्प किस्से

Mon, 18 Aug 2025 08:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 18 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

Aruna Irani 79th Happy Birthday: बॉलीवुड की दुनिया में अरुणा ईरानी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुणा जी ने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि टीवी सीरियल्स के निर्देशन और निर्माण में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।
 

विज्ञापन
Aruna Irani celebrating her 79th happy birthday movies tv details know more about personal life
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli

अरुणा ईरानी ने अपनी मेहनत और अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इंडस्ट्री में एक मिसाल कायम की। अरुणा ईरानी का आज 18 अगस्त को 79वां जन्मदिन है। अरुणा ने नौ साल की उम्र में फिल्म 'गंगा जमुना' (1961) से अपने करियर की शुरुआत की। 1960-70 के दशक में विलेन से लेकर सपोर्टिंग रोल्स तक में छाई रहीं। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और कई हिट सीरियल्स बनाए। जानिए अरुणा के बारे में दिलचस्प बातें... 

Aruna Irani celebrating her 79th happy birthday movies tv details know more about personal life
अरुणा ईरानी - फोटो : X

अरुणा का जन्म और शुरुआत
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी का जन्म 18 अगस्त 1946 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता फरीदुन ईरानी एक नाटक मंडली चलाते थे और मां सगुना अभिनेत्री थीं। कथित तौर पर अरुणा ईरानी ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई। उन्होंने लीड रोल, चरित्र भूमिकाएं और खलनायिका के किरदार निभाए, खासकर फिल्म 'बेटा' में उनकी खलनायिका की भूमिका को बहुत सराहा गया। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों जैसे धर्मेंद्र, राज कपूर और महमूद के साथ काम किया। महमूद के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों ने उनके करियर को प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें दो साल तक काम नहीं मिला। हालांकि, फिल्म 'बॉबी' ने उनके करियर को फिर से ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Aruna Irani celebrating her 79th happy birthday movies tv details know more about personal life
अरुणा ईरानी - फोटो : X

'बॉबी' फिल्म का मजेदार किस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' में अरुणा ईरानी ने एक छोटा लेकिन यादगार रोल निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें ऋषि कपूर को बिना कपड़ों के तौलिये में बाहर आना था। अरुणा को इस सीन में उनके साथ काम करना था, लेकिन वह शरमा गईं और शुरू में सीन करने से मना कर दिया। बाद में, निर्देशक राज कपूर ने उन्हें समझाया कि सीन में कुछ गलत नहीं है और वह इसे सहजता से कर सकती हैं। आखिरकार, अरुणा मान गईं और सीन पूरा हुआ। बाद में ऋषि कपूर ने मजाक में उनसे पूछा, "मैं तो बिना कपड़ों के था, आप क्यों शरमा रही थीं?" इस पर अरुणा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें शर्मिंदगी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna Irani celebrating her 79th happy birthday movies tv details know more about personal life
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण साहब से डर गई थीं अरुणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अरुणा 17-18 साल की थीं, तब वह फिल्म 'जौहर महमूद इन हॉन्ग कॉन्ग' की शूटिंग के लिए हॉन्ग कॉन्ग गई थीं। वापसी में उनके साथ मशहूर अभिनेता प्राण भी थे, जो अपने खलनायक किरदारों के लिए जाने जाते थे। अरुणा को प्राण से डर लग रहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि प्राण कोई गलत हरकत कर सकते हैं। फ्लाइट लेट होने की वजह से उन्हें रात कोलकाता में रुकना पड़ा। प्राण ने उनके लिए होटल में अलग कमरा बुक करवाया, तब जाकर अरुणा की जान में जान आई। बाद में उन्हें अपनी गलतफहमी पर पछतावा हुआ।

विज्ञापन
Aruna Irani celebrating her 79th happy birthday movies tv details know more about personal life
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद के साथ अफवाहों का दौर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणा ने अभिनेता महमूद के साथ 'हमजोली', 'बॉम्बे टू गोवा', और 'दो फूल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच अफेयर और शादी की अफवाहें भी उड़ीं। अरुणा ने बाद में बताया कि वह और महमूद सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन इन अफवाहों ने उनके करियर को कुछ समय के लिए प्रभावित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed