फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई एक्सप्रेस की सिंगर ने इस पॉपुलर गायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, 'कमरे पर बुलाकर किया था...'

Wed, 10 Oct 2018 10:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
metoo playback singer Chinmayi Sripaada accused Tamil poet lyricist Vairamuthu of sexually harassing
हॉलीवुड से शुरू हुई #metoo अभियान की आंच अब भारत के बॉलीवुड और टॉलीवुड तक पहुंच गई है। इस खास अभियान के तहत तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत और निर्माता विंटा नंदा सहित कई महिलाओं ने सहयोगी कलाकार और निर्देशक-निर्माता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। रोजाना कई महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण जैसी घटना को सोशल मीडिया के जरिए बयां भी कर रही हैं। इस बीच दक्षिण सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने उनके साथ यौन शोषण करने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है। 
metoo playback singer Chinmayi Sripaada accused Tamil poet lyricist Vairamuthu of sexually harassing
बता दें कि चिन्मयी श्रीपदा ने बीते दिनों ट्विटर के जरिए खुद पर हुए यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया था। उन्होंने ट्विट के जरिए अपने साथ हुई दो घटना के बारे में बताया। चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर लिखा- उस वक्त शायद मैं 8 या 9 बरस की रही होंगी। मेरी मां रिकॉडिंग सेशन के लिए बाहर गई थीं। तभी मुझे महसूस हुआ कि कोई मेरे प्राइवेट पार्ट को छू रहा है। मैं जाग गई और बताया अंकल बुरे हैं। मैं उस वक्त सैंथोम कम्युनिकेशंस के स्टूडियो में थी जो आज भी मौजूद है।
metoo playback singer Chinmayi Sripaada accused Tamil poet lyricist Vairamuthu of sexually harassing
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का जिक्र किया। चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं 19 साल की थी तब अपनी मां के साथ एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति से मिलने गई थी। मैं अपनी मां के साथ थी लेकिन मुझे उसने अकेले अपने रूम में बुलाया। मुझे अजीब नहीं लगा क्योंकि उसने ऐसा कुछ व्यवहार नहीं किया था। लेकिन जैसे ही मैं उसके कमरे में गई उसने मुझे गले लगा लिया। इसके बाद मैं अपना हाथ छुड़ाकर भागने लगी तो उन्होंने मेरा फोन और बैग पकड़ लिया। इस घटना के बाद मैं काफी परेशान भी रही। चिन्मयी श्रीपदा ने अब यह बताया कि यह इंसान कोई और नहीं बल्कि पद्म भूषण सम्मानित तमिल कवि, गीतकार और लेखक वैरामुथु हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
metoo playback singer Chinmayi Sripaada accused Tamil poet lyricist Vairamuthu of sexually harassing
चिन्मयी श्रीपदा के अनुसार वैरामुथु ने उनके साथ यौन शोषण की यह घटना उस समय की जब वह मां के साथ स्विट्जरलैंड में थीं। बता दें कि चिन्मयी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाना गाया था। उन्होंने साल 2014 में साउथ एक्टर राहुल रवींद्रम से शादी कर ली थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी साउथ इंडियन ट्रेडिशन से हुई थी।
 
विज्ञापन
metoo playback singer Chinmayi Sripaada accused Tamil poet lyricist Vairamuthu of sexually harassing
आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है। इन मामलों में अभी तक 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल, एक्टर रजत शर्मा, कैलाश खेर, चेतन भगत और आलोकनाथ जैसे अभिनेताओं का नाम आ चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed