मशहूर कवि कुमार विश्वास अपने सारे म्यूजिक वीडियोज खुद बनाते हैं। इन वीडियोज में सुनाई देने वाला संगीत भी विश्वास खुद ही रचते हैं। इसके लिए उन्होंने गाजियाबाद स्थित अपने घर में एक स्टूडियो का निर्माण किया है। नाम है, के वी स्टूडियोज। इस स्टूडियो के म्यूजिक डायरेक्टर को सरकार ने अपने घर में ही क्वारंटीन में रहने का आदेश दिया है। सरकार ने उनके घर के बाहर बकायदा एक बोर्ड भी लगा दिया है।
2 of 5
Zafar Mirza Niyazi and Kumar Vishwas
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
कुमार विश्वास के बैंड के साथ लंबे समय से काम कर रहे जफर मिर्जा नियाजी ने अपने घर के बाहर से एक वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाफर लोगों से यह आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं कि वे सरकार की सभी नीतियों का पालन करें और इस देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
3 of 5
Zafar Mirza Niyazi
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सरकार ने उनके घर के लोगों को क्वारंटीन इसलिए किया है क्योंकि जफर मिर्जा के दो भाई हाल ही में बाहर से लौटे हैं। जफर बताते हैं कि उनका एक भाई दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) में काम करता है और दूसरा दिल्ली मेट्रो का कर्मचारी है। इन लोगों को दिल्ली में आनंद विहार बस अड्डे पर मचे बवाल के बाद ड्यूटी पर बुलाया गया था।
4 of 5
Kumar Vishwas
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
जफर ने वीडियो में ये बताया है कि उनके घर के बाहर बोर्ड क्यों लगा है। वीडियो में वह इस बोर्ड की हिफाजत का इंतजाम करते भी दिख रहे हैं। जफर बताते हैं कि इस वीडियो के जरिए वह अपने समुदाय के लोगों को और सभी देशवासियों को सरकार के सभी निर्देशों का पालन करने का संदेश देना चाहते हैं ताकि देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाया जा सके।
5 of 5
Zafar Mirza Niyazi and Kumar Vishwas
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
जफर का इस वक्त यह वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना साफ दर्शाता है कि वे अपने समुदाय के लोगों की सहयोग न करने वाली प्रवृत्ति से बहुत आहत हैं। इस वीडियो में वह अपने 'मुस्लिम भाइयों' से खास तौर पर अनुरोध करते दिख रहे हैं कि सरकार के निर्देश उनकी भलाई के लिए हैं। इसमें सरकार का सहयोग करना बहुत ही आवश्यक है।
लॉकडाउन के इस दौर में भी कार्तिक की किस्मत बुलंद, घर बैठे मिली एक और बड़ी फिल्म