हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन की किस्मत कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बीच भी चमकी हुई है। लॉकडाउन में जहां एक ओर लोग बाहर जाने और काम करने के लिए तरस रहे हैं, ऐसे में कार्तिक की झोली में घर बैठे ही एक और फिल्म आ गिरी है।
2 of 5
kartik aaryan
- फोटो : amar ujala
इस साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' का अब हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म के हिंदी रिमेक को और कोई नहीं बल्कि क्यूट लड़के कार्तिक आर्यन करेंगे।
3 of 5
allu arjun
- फोटो : social media
इस तेलुगू फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। बाद में जब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो वहां भी यह फिल्म लंबे समय तक टॉप टेन की लिस्ट में शामिल रही। फिल्मी गलियारों में दौड़ रही खबरों के अनुसार इस फिल्म का निर्माण भी ओरिजिनल फिल्म के निर्माता अल्लू अर्जुन और एस राधा कृष्ण करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन को दिया गया है जो कि इससे पहले 'डिशूम' और 'देसी बॉयज' जैसी फिल्मों में अपना करतब दिखा चुके हैं।
4 of 5
allu arjun
- फोटो : social media
खबरों के मुताबिक कार्तिक को वीडियो कॉल के जरिए एस राधा कृष्ण और अल्लू अर्जुन की उपस्थिति में इस फिल्म की पटकथा सुनाई जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि कार्तिक को यह फिल्म पसंद भी आ गई है।
5 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक की झोली में पहले से ही इस साल के लिए करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' पड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह 'तानाजी- द अनसंग वारियर' के निर्देशक ओम राउत की एक एक्शन फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। कार्तिक की टीम लॉकडाउन के खत्म होने के बाद इन सभी फिल्मों की तारीखों में सामंजस्य बैठाने पर काम करेगी।
कोरोना काल में सुभाष घई ने बताई बॉलीवुड की ताकत, कहा- 'सिनेमा आपको आंतरिक शक्ति देता है'