बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हुए जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए । लेकिन कुछ समय बाद कहां गायब हुए, कोई नहीं जानता । ऐसे ही कुछ गुमनाम सितारों के बारे में बताने के लिए हमने एक नया कॉलम शुरू किया है, जिसका नाम है- 'सोमवार की शख्सियत' । इसमें आपको हर सोमवार किसी एक सितारे के बारे में जानने को मिलेगा । पिछले हफ्ते हमने आपको सोमी अली के बारे में बताया था ।
'ऐश्वर्या राय की बहन' बन बॉलीवुड में ली थी एंट्री, 1 ब्लॉकबस्टर देने के बाद अब ये काम कर रही हीरोइन
इस बार एक और हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं । जिन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड रोल प्ले किया था । हीरोइन का नाम है जिविधा शर्मा । इस फिल्म का गाना 'उठा ले जाऊंगा' और 'ये दिल आशिकाना' बहुत हिट हुआ था ।
फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । फिल्म में जिविधा ने एक्टर करन नाथ के साथ काम किया था । इस फिल्म के डायरेक्टर कुकु कोहली थे । फिल्म में जिविधा ने अच्छा काम किया था लेकिन क्रिटिक्स की तारीफें नहीं बटोर पाई थीं । इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से फिल्में ऑफर नहीं हुईं ।
इसके चलते जिविधा ने तेलुगु फिल्म 'युवारत्ना' की । यहां भी जिविधा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं । जिविधा की डेब्यू फिल्म 'ताल' थी। जो 1999 में आई थी । इस फिल्म में जिविधा ने ऐश्वर्या राय की बहन का रोल निभाया था । हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो जिविधा ने पंजाबी फिल्मों में भी ट्राई किया ।
#NewProfilePic pic.twitter.com/lUX31AMKOr
साल 2009 में जिविधा ने फिल्म 'मिनि पंजाब' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया । इसी कड़ी में जिविधा की 'यार अनमुले', 'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी', 'लॉयन ऑफ पंजाब' और 'दिल साडा लुटिया गया' जैसी फिल्मों में काम किया । फिल्मों के अलावा जिविधा ने टीवी सीरियल 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'जमीं से आसमां तक' में भी काम किया ।
#LekhTandon I was privileged to work with him in his dream project#Phir Ussi Mod Pe You will be missed RIP Lekh Ji pic.twitter.com/F58pMJLU0p
— Jividha (@jividhaashta) October 18, 2017