फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की शादी टूटने के बाद सदमे में थे आमिर खान, 'लगान' की असिस्टेंट डायरेक्टर पर आया था दिल

Wed, 07 Nov 2018 07:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
kiran rao birthday special love story with aamir khan
aamir khan, kiran rao - फोटो : instagram

निर्माता-निर्देशक किरण राव 45 साल की हो चुकी हैं। 7 नवंबर 1973 को किरण का जन्म तेलंगाना में हुआ। साल 1992 में किरण के माता-पिता ने मुंबई जाने का फैसला किया। उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से ग्रेजुएशन किया है। किरण राव ने जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 

kiran rao birthday special love story with aamir khan
aamir khan and kiran rao - फोटो : file photo

किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। इसके बाद किरण ने आशुतोष की फिल्म स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था।

kiran rao birthday special love story with aamir khan
aamir khan and kiran rao - फोटो : file photo

लगान के दौरान ही किरण राव की पहली मुलाकात आमिर खान से हुई थी। इधर, आमिर खान की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे। आमिर खान ने बचपन की दोस्त रीना से शादी की, फिर शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के 3 साल बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kiran rao birthday special love story with aamir khan
aamir khan and kiran rao - फोटो : file photo

किरण राव से मुलाकात पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि 'फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद किरण से मिला, वो उस वक्त मेरी अच्छी दोस्त भी नहीं थीं, तलाक के बाद मैं ट्रॉमा से गुजर रहा था। इसी बीच एक दिन किरण का फोन आया।'

विज्ञापन
kiran rao birthday special love story with aamir khan
aamir khan and kiran rao - फोटो : file photo

'किरण से करीब मैंने आधे घंटे बात की। उससे बात करके मुझे अच्छा लग रहा था। उस कॉल के बाद हमने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। लंबे समय की दोस्ती के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि उसके बिना मेरी कोई जिंदगी नहीं है। बस फिर क्या था हमने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और फिर साल 2005 में हमने शादी कर ली।' बता दें कि दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed