{"_id":"5ecae00ba743401dbc479da5","slug":"kerala-cm-pinarayi-vijayan-turned-76-kamal-haasan-mohanlal-extend-birthday-wishes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनराई विजयन के जन्मदिन पर कमल हासन और मोहनलाल ने दी बधाई, याद दिलाया खून से सनी शर्ट का किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिनराई विजयन के जन्मदिन पर कमल हासन और मोहनलाल ने दी बधाई, याद दिलाया खून से सनी शर्ट का किस्सा
Mon, 25 May 2020 02:29 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 May 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
कमल हासन, पिनराई विजयन और मोहनलाल
- फोटो : Social Media
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को अपना 76वां जन्मदिन मनाया। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से वे आधिकारिक कार्यों में व्यस्त रहे। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें दक्षिण भारतीय सुपरस्टार कमल हासन और मोहनलाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
कमल हासन ने विजयन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सीपीआईएम नेता द्वारा 1977 में केरल विधानसभा में दिए भाषण का जिक्र किया। जिसमें वे खून से सनी एक शर्ट पकड़े हुए थे। विजयन को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ 28 सितंबर 1975 को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और कथित तौर पर पीटा गया था।
विज्ञापन
जेल से रिहा होने के दो साल बाद विजयन खून से सनी हुई शर्ट लेकर राज्य विधानसभा पहुंचे और उन्होंने अत्याचारों को लेकर अपनी बात कही। कमल हासन ने कहा कि मैं कॉमरेड पिनराई विजयन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
Then, he created a storm by talking with a bloodstained shirt. Now, he has made his state the object of adulation in the country. The CM of Kerala emphasised our bond, calling us brothers, keeping the borders open. Our Heartfelt birthday wishes to our comrade @vijayanpinarayi
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 24, 2020
वहीं अभिनेता मोहनलाल ने पिनराई विजयन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन की बधाई हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री जी।'
Birthday wishes to our Honourable Chief Minister, Shri @vijayanpinarayi sir pic.twitter.com/TWTQyrQi9s
— Mohanlal (@Mohanlal) May 24, 2020
बाल तस्करी के आरोपों पर हिलेरी डफ ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दिया जवाब