{"_id":"5ecad7b545586267935c230f","slug":"hilary-duff-reply-people-for-accusing-her-of-child-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल तस्करी के आरोपों पर हिलेरी डफ ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दिया जवाब","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बाल तस्करी के आरोपों पर हिलेरी डफ ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दिया जवाब
Mon, 25 May 2020 11:11 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
हिलेरी डफ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हिलेरी डफ को लेकर अचानक सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चलने लगा। कई यूजर्स ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि हिलेरी बाल तस्करी में शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल इस विवाद की शुरुआत हिलेरी के एक वीडियो से हुई जिसे उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया था। इस वीडियो में उनका बेटा लुका क्रूज नग्न अवस्था में लेटा था। हालाकि उसने अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को ढक रखा था।
विज्ञापन
इस पूरे विवाद के बाद हिलेरी ने ट्रोल करने वालों को एक ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे पता है कि हर कोई इस समय ऊब गया है...लेकिन यह वास्तव में घृणित है। जिसने भी इस सपने को देखा और इस कचरे को ब्रह्मांड में फैलाया, उसे अपने बेकार फोन से एक ब्रेक लेना चाहिए। हो सकता है कि ये उसका शौक हो।'
विज्ञापन
Everyone bored af right now I know..but this is actually disgusting..... whoever dreamed this one up and put this garbage into the universe should take a break from their damn phone. Maybe get a hobby
— Hilary Duff (@HilaryDuff) May 23, 2020
साल 2000 में मेडिकल ड्रामा 'शिकागो होप' से एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं हिलेरी को 2001 में टीवी सीरीज 'लिजी मैकग्वायर' से प्रसिद्धि मिली। इस सीरीज पर 2003 में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टिंग से इतर हिलेरी अपनी आवाज से भी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। 2002 में हिलेरी ने 'सांटा क्लाउज लेन' से म्यूजिकल करियर की शुरुआत की थी।