बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपने बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ की स्क्रिनिंग पर पहुंचे। उनके साथ पत्नी करीना कपूर और सास बबीता कपूर भी गई थीं। करीना, सारा की सौतेली मां है और दोनों की खूब पटती भी है। इस दौरान दोनों बहुत ही केजुअल लुक में नजर आए। लेकिन उनके साथ तैमूर कहीं नजर नहीं आए।
बता दें कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रख दिया है। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में है। फिल्म को आलोचकों ने कुछ खास नहीं बताया है लेकिन सारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। सारा सैफ की पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं। इस दौरान अमृता सिंह भी कहीं नजर नहीं आईं।
अभी सैफ-करीना ने तैमूर के पहले जन्मदिन की प्रीबर्थडे पार्टी दी है। खबर है कि तैमूर का यह दूसरा बर्थडे है। 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। बता दें कि तैमूर की फैमिली से करिश्मा कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी प्रीबर्थडे पार्टी पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी में मौजूद सभी घरवालों ने काफी मस्ती की है।
4 of 5
Taimur Ali Khan
- फोटो : ani
इतना ही नहीं तैमूर के प्ले स्कूल से भी उनकी दोस्त रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे। इसके अलावा सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान भी पार्टी में शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर का दूसरा बर्थडे साउथ अफ्रीका में ही सेलिब्रेट किया जाएगा।
आखिर में आपको बता दें कि तैमूर पॉपुलेरिटी के मामले में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को भी टक्कर दे रहे हैं। तैमूर कि एक झलक पाने के लिए मानों हर कोइ बेताब रहता है। तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी का आलम ये है कि मार्केट में उनके नाम का गुड्डा भी आ गया है। जिसे बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं।