फिल्मी जगत के किंग खान यानी शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सानिया मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के बाद अब कपिल शर्मा को भी एक हॉलीवुड फिल्म में आवाज़ देने का मौका मिला है।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
बता दें कि ये फिल्म है सोनी पिक्चर्स की सुपर हिट फिल्म 'एंग्री बर्ड्स' की सीक्वेल का हिंदी संस्करण और इस फिल्म में वह लीड किरदार रेड को आवाज देते सुनाई देंगे।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने वीकएंड शो द कपिल शर्मा शो के बाद करियर की सेकंड इनिंग्स में ये बड़ा मौका पाकर कपिल शर्मा काफी खुद हैं। वह कहते हैं, "हॉलीवुड में कलाकार पहले ही इन किरदारों के लिए आवाज़ दे देते हैं, उसी के बाद उनकी आवाज़ों के हिसाब से फिल्म का एनिमेशन किया जाता है। पर यहां हमें उसी एनिमेशन को देखकर आवाज़ देनी पड़ती है। शुरूआत में मुझे यह कठिन लगा, पर करने के बाद अब मैं बेहद खुश हूं।"
कपिल ने अपनी आवाज़ फिल्म के लीड किरदार रेड के लिए दी है। कपिल रेड के इस किरदार से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। वह कहते हैं कि रेड एक हीरो है पर वह भी मेरी तरह कुछ जगहों पर मुश्किल में फंस जाता है।
5 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
इसी फिल्म की डबिंग के बाद अब कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा के लिए रवाना हुए हैं। सूत्रों की मानें तो वहां वह अपना बेबीमून बनाने गए हैं। यानी जल्द ही कपिल पिता बनने वाले हैं।