अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोग आयकर विभाग के रडार पर हैं। बीते दो दिनों से उनके घर या ऑफिस पर अधिकारियों की कार्रवाई जारी है। इन सितारों पर टैक्स चोरी के आरोप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फैंटम प्रोडक्शंस से जुड़ा हुआ है। अब इस पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram: kanganaranaut
कंगना ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की खबर का एक लिंक साझा किया। जिसमें लिखा है कि छापामारी के दौरान आयकर विभाग को 650 करोड़ के हेर फेर का पता चला है। इससे पहले खबर आई थी कि 350 करोड़ रुपये की लेन देन में गड़बड़ी है।
कंगना लिखती हैं कि 'हर मिनट संख्या बढ़ रही है। यह केवल वह पैसे हैं जिनके बारे में सुराग मिला है। कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि मनी लॉन्ड्रिंग की असली संख्या क्या है। टुकड़े गैंग के आतंकवादी रैकेट को सामने लाने की जरूरत है जो बुलीडवुड में हो रहा है। ये केवल आतंकी नहीं हैं।

4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि 'क्वान एजेंसी और फैंटम प्रोडक्शन हाउस में मी टू और दुष्कर्म के कई आरोपी थे लेकिन बुलीडवुड ने उन्हें हमेशा बचाया। अनुराग कश्यप जैसे लोग ना केवल दुष्कर्म के आरोपी हैं बल्कि उन्होंने सुशांत की मौत को सही ठहराने की भी कोशिश की। ये सोचते थे यही सच्चा न्याय है।'

5 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10
मालूम हो कि तापसी और अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी और जांच चल रही है। आयकर विभाग ने गुरुवार को जारी अपने बयान में बताया कि सर्च के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं। विभाग के अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया। साथ ही विभाग ने कुछ लॉकर्स पर पाबंदी लगाई है।