मनोरंजन जगत में रोज कुछ न कुछ हलचल होती रहती है और कई खबरें सामने आती हैं। फैंस को भी अपने पसंदीदा सितारों और फिल्मों से जुड़ी जानकारी जानने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई सितारों और फिल्मों से जुड़ी अपडेट सामने आई है। एक तरफ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से बदला लेने के अलग-अलग पैंतरे खोज रहा है तो वहीं दूसरी ओर जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Filmy Wrap: 'तेहरान' का फर्स्ट लुक जारी और काली पोस्टर विवाद में लीना को समन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से चर्चा में आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है। मगर वहां रहते हुए भी वह सलमान खान के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आ रहा है। वह सलमान खान से इस हद तक खफा है कि उनकी हत्या की साजिश तक का प्लान बना रहा है। दरअसल हाल ही में गैंगस्टर से पूछताछ के दौरान यह हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि उसका समुदाय बॉलीवुड स्टार सलमान खान को कभी माफ नहीं करेगा, जब तक कि वह काले हिरण की हत्या के लिए सार्वजनिक रूप से मांफी नहीं मांग लेते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह जानकारी दी है।
Salman Khan: सलमान खान से बदला लेने की आग में झुलस रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रच रहा खतरनाक साजिशें
Kaali Poster Row: पोस्टर विवाद में विवेक अग्निहोत्री ने लीना पर साधा निशाना, कहा- क्या कोई ऐसे पागल...
यौन उत्पीड़न मामले में फंसे मलयालम अभिनेता दिलीप की मुश्किलें लगातार बढ़ने के बाद अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पहली बार इस केस में अभिनेता दिलीप के पक्ष में कोई बोलता नजर आया है। जी हां, पूर्व डीजीपी आर श्रीलेखा आईपीएस ने अभिनेता दिलीप से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि ऐसा कोई वैध सबूत नहीं है, जो साबित करे कि अभिनेता दिलीप साल 2017 में हुए मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी हैं।
Actress Assault Case: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व डीजीपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा! अभिनेता दिलीप को मिलेगी राहत?
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिल गई नई दयाबेन? इस अभिनेत्री ने दिया ऑडिशन