फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former DGP R Sreelekha IPS Makes SHOCKING CLAIMS; Says 'Dileep Is Innocent In Actor Assault Case'

Actress Assault Case: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व डीजीपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा! अभिनेता दिलीप को मिलेगी राहत?

Mon, 11 Jul 2022 06:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 06:12 PM IST
सार

पूर्व डीजीपी श्रीलेखा ने अभिनेता दिलीप के केस के बारे में बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में इस केस के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन
Former DGP R Sreelekha IPS Makes SHOCKING CLAIMS; Says 'Dileep Is Innocent In Actor Assault Case'
एक्टर दिलीप - फोटो : social media

विस्तार

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे मलयालम अभिनेता दिलीप की मुश्किलें लगातार बढ़ने के बाद अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पहली बार इस केस में अभिनेता दिलीप के पक्ष में कोई बोलता नजर आया है। जी हां, पूर्व डीजीपी आर श्रीलेखा आईपीएस ने अभिनेता दिलीप से जुड़े मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि ऐसा कोई वैध सबूत नहीं है, जो साबित करे कि अभिनेता दिलीप साल 2017 में हुए मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एक मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि मलयालम अभिनेता दिलीप ने कथित तौर पर फरवरी 2017 में एक अभिनेता के कथित यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे अधिकारियों की हत्या की साजिश रची थी। हत्या की साजिश का मामला तब दर्ज किया गया था, जब ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें दिलीप और अन्य ने कथित तौर पर जांच अधिकारियों को धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस केस में पूर्व डीजीपी ने अभिनेता दिलीप का पक्ष लेते हुए उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूतों की कमी के लिए जांच अधिकारियों की भी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने जांच अधिकारियों पर  मामले में साजिश की उपस्थिति का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

श्रीलेखा ने अभिनेता दिलीप के केस के बारे बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया। श्रीलेखा ने वीडियो में इस केस के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। यह केस 2017 में दर्ज किया गया था, जब वह खुद जेल की महानिदेशक थीं। पूर्व डीजीपी ने 'यौन उत्पीड़न मामले में दिलीप मासूम?' टाइटल वाले एक वीडियो के माध्यम से इस केस पर टिप्पणी की। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी का साथी कैदी था, जिसने जेल से पत्र लिखा था।

बीते रविवार साझा किए गए 40 मिनट के इस वीडियो में श्रीलेखा ने अंत में कहा, "मैं 100% निश्चित हूं कि दिलीप इस मामले में शामिल नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि जाने-अनजाने में भी उनकी इसमें कोई भूमिका है।" इतना ही नहीं वीडियो में, श्रीलेखा ने भी अपने दावों को स्पष्ट करते हुए कहा, 'मैंने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि जनता को पता होना चाहिए कि वह आदमी जितना हो सकता है उतना पीड़ित हो चुका है।' श्रीलेखा ने यह भी कहा कि दिलीप को मामले में घसीटा गया, क्योंकि उनके दुश्मन उनसे ज्यादा शक्तिशाली थे। श्रीलेखा के किए गए इन दावों के बाद अब देखना यह होगा कि दिलीप को केस में राहत मिलती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed