देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई हाल ही में इटली के लेक कोमो में हुई । सगाई में ईशा ने बेहद खूबसूरत गाउन और उनके मंगेतर आनंद पीरामल ने हरे कलर की शेरवानी पहनी थी । मुकेश अंबानी ने बेटी की सगाई को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सगाई में करोड़ों रुपए खर्च किए गए ।
2 of 7
isha ambani engagement party
हो भी क्यों ना । आखिर देश के सबसे अमीर खानदान की बेटी की सगाई थी । ईशा भी बिजनेस सेंस और पैसों के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। ईशा का नाम दुनिया के सबसे अमीर बच्चों में शुमार है। दो साल पहले हुए एक इंटरनेशनल सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था। ऐसा नहीं है कि ईशा सिर्फ अपने पिता की संपत्ति की मालकिन हैं।
ईशा का नाम एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस वुमन की लिस्ट में भी शामिल है । ईशा ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है । साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था । वहीं, 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर 2 पर रखा है।
ईशा और आनंद की शादी दिसंबर में होगी । परिवार ने प्रीवेडिंग फंक्शन के लिए उदयपुर डेस्टिनेशन रखा है। ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं । ईशा अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है । ईशा 16 साल की उम्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं ।
5 of 7
मेट गाला 2017 ,ईशा अंबानी
ईशा ने अपनी काबिलियत से ये साबित किया है कि वो एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं । ईशा और उनके भाई आकाश टि्वंस हैं । ईशा और आकाश ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से की है । इसके बाद साल 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया ।