Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Box Office Film Loses 752 Theatres In North America Is Its Overseas Run Slowing Down

बॉक्स ऑफिस: नॉर्थ अमेरिका के 750 सिनेमाघरों से उतरी 'रामायण', क्या अब धीमी पड़ रही फिल्म की रफ्तार?

Tue, 24 Nov 2026 03:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

  • Ramayana: फिल्म 'रामायण' ने दुनियाभर के में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 
  • रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। 
  • हालांकि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की स्क्रीन्स की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Ramayana Box Office Film Loses 752 Theatres In North America Is Its Overseas Run Slowing Down
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिलीज के तीसरे हफ्ते में 'रामायण' की विदेशों में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी होती नजर आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कम हो रहा है?
विज्ञापन


इतने सिनेमाघरों से हटी फिल्म
कोलाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' 5 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका के 1,433 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दूसरे हफ्ते में ही फिल्म को 300 से ज्यादा सिनेमाघरों से हटा दिया गया था। वहीं, 20 नवंबर तक इसकी स्क्रीन की संख्या घटकर 681 रह गई। यानी रिलीज के पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म अब 752 कम सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, किसी फिल्म के तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों की संख्या कम होना कोई नई बात नहीं है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब नई फिल्में रिलीज होती हैं और उन्हें ज्यादा स्क्रीन दी जाती हैं। 'रामायण' के मामले में भी स्क्रीन कम होने के साथ-साथ कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकएंड पर करीब 89.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड में इसकी कमाई लगभग 53 करोड़ रुपये रही। तीसरे वीकएंड में यह आंकड़ा घटकर करीब 18-20 करोड़ रुपये रह गया। यानी दूसरे वीकएंड के मुकाबले तीसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
Trending Videos

Ramayana Box Office Film Loses 752 Theatres In North America Is Its Overseas Run Slowing Down
रामायण - फोटो : साभार@imdb
क्या विदेशों में धीमी पड़ रही है 'रामायण' की रफ्तार?
नॉर्थ अमेरिका में सिनेमाघरों की संख्या कम होना इस बात का संकेत जरूर है कि फिल्म की शुरुआती रफ्तार अब धीमी हो रही है। हालांकि, इसे फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर असफलता या बड़ी गिरावट मानना जल्दबाजी होगी। फिल्म ने अब तक इस मार्केट में करीब 28 मिलियन डॉलर यानी लगभग 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

'रामायण' नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल होने की दौड़ में है। फिल्म को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दूसरे देशों के लोगों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी भव्यता और पौराणिक कहानी ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के विदेशी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन तक दुनियाभर के विदेशी बाजारों से करीब 563 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म की कुल कमाई में बड़ा योगदान है। ऐसे में नॉर्थ अमेरिका में स्क्रीन की संख्या कम होने के बावजूद फिल्म का विदेशी बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी अहम बना हुआ है।

Ramayana Box Office Film Loses 752 Theatres In North America Is Its Overseas Run Slowing Down
रामायण - फोटो : साभार@imdb
फिल्म 'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- रामायण: '4 साल नहीं बढ़ी सैलरी; जॉब से भी निकाला', VFX आर्टिस्ट ने नमित मल्होत्रा की कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed