Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prem Ki Shaadi Sooraj Barjatya Says Salman Khan Fans Will Have To Wait Longer For Their Reunion

सलमान खान: एक बार फिर सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर लौटेंगे भाईजान, यह होगा टाइटल; कब होगी रिलीज?

Tue, 24 Nov 2026 04:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

  • फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। 
  • इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, शरवरी के साथ नजर आएंगे। 
  • इसके अलावा, फैंस को सूरज बड़जात्या और सलमान की जोड़ी के दोबारा साथ आने का भी इंतजार है। 

विज्ञापन
Prem Ki Shaadi Sooraj Barjatya Says Salman Khan Fans Will Have To Wait Longer For Their Reunion
सूरज बड़जात्या-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में आयुष्मान प्रेम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इसके बाद सूरज बड़जात्या औस सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर साथ आने वाली है। अब निर्देशक ने इस फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है।
विज्ञापन


'प्रेम की शादी' पर क्या बोले सूरज बड़जात्या?
फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने सलमान खान के साथ अपनी फिल्म 'प्रेम की शादी' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। निर्देशक ने कहा, 'अभी थोड़ा सा वक्त और है, क्योंकि थोड़ा और मुझे कुछ चीजें पॉलिश करनी हैं।'
विज्ञापन
Trending Videos

Prem Ki Shaadi Sooraj Barjatya Says Salman Khan Fans Will Have To Wait Longer For Their Reunion
सलमान खान और सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2022 में हुआ था फिल्म का एलान
साल 2022 में सलमान खान, सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी अगली फिल्म में साथ काम करने का एलान किया था। जब सूरज ने कहा था कि प्रेम वापस आएगा, तो उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म का टाइटल रजिस्टर करवा लिया गया है।

इसके बाद सलमान ने भी कहा था कि प्रेम वापस आएगा और सूरज यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार उसकी शादी भी हो जाए। इसी दौरान सुपरस्टार ने फिल्म के नाम 'प्रेम की शादी' का भी खुलासा किया था।
विज्ञापन

Prem Ki Shaadi Sooraj Barjatya Says Salman Khan Fans Will Have To Wait Longer For Their Reunion
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स
इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं सलमान और सूरज
  • सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी इससे पहले कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
  • दोनों ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
  • इन सभी फिल्मों में सलमान खान ने प्रेम का यादगार किरदार निभाया था।
  • अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर वापसी करने वाली है।
  • हालांकि, सूरज बड़जात्या के ताजा बयान से साफ है कि फिल्म को तैयार होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: नॉर्थ अमेरिका के 750 सिनेमाघरों से उतरी 'रामायण', क्या अब धीमी पड़ रही फिल्म की रफ्तार?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed