{"_id":"5baa0641867a55013e75c8a4","slug":"9-accused-of-kidnapping-kannada-actor-rajkumar-abduction-case-acquitted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सुपरस्टार एक्टर को वीरप्पन ने किया था अगवा, अब 18 साल बाद मामले के सभी 9 आरोपी कोर्ट से बरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सुपरस्टार एक्टर को वीरप्पन ने किया था अगवा, अब 18 साल बाद मामले के सभी 9 आरोपी कोर्ट से बरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार के अपहरण के 18 साल बाद तमिलनाडु स्थित गोबीचेट्टीपालयम की एक जिला अदालत ने मामले में सभी जीवित 9 आरोपियों को बरी कर दिया है। चंदन तस्कर वीरप्पन समेत 13 अन्य लोग राजकुमार के अपहरण के मामले में दोषी थे। फिलहाल दोषियों में 13 में से 9 ही जिंदा हैं। बता दें सबूतों के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
2 of 5
वीरप्पन
बता दें कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन ने साल 2000 में कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार को उनके फार्महाउस से अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद राज्य में तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। बेंगलुरू में लोग सड़कों पर निकल आए थे।
3 of 5
वीरप्पन
अभिनेता की रिहाई के बदले वीरप्पन की मांगों पर तमिल पत्रिका नाक्केरन के संपादक पत्रकार आरआर गोपाल ने बातचीत की थी। जिसके बाद उन्हें 108 दिन बाद वीरप्पन ने रिहा कर दिया था। बता दें साल 2004 में तमिलनाडु टास्क फोर्स से हुई एक मुठभेड़ के दौरान वीरप्पन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीरप्पन
वीरप्पन की अपने गांव गोपीनाथम में रॉबिन हुड की तरह छवि थी। बता दें कि एक समय ऐसा था कि वीरप्पन के नाम से पुलिस से लेकर आम आदमी तक खौफ खाता था। कुछ सालों में ही वीरप्पन जंगल का बादशाह बन गया। उसने चंदन तथा हाथीदांत से बहुत पैसा कमाया। कहा जाता है एक्टर राजकुमार को रिहा करने के बदले सरकार ने वीरप्पन को काफी बड़ी रकम अदा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
rajkumar
सिंगनल्लुरू पुट्टुस्वामाय्या मुथुराजू उर्फ राजकुमार ने आठ साल की उम्र में ही कन्नड़ फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता वर्ष 1954 में उन्होंने फिल्म ‘बेदरा कन्नप्पा’ से अपने करियर का आगाज किया। 200 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता की आखिरी फिल्म वर्ष 2000 में आई ‘शब्दवेधी’ थी। राजकुमार ने साल 2006 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।