Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Can we find a better way to manage congestion Anupam Kher recalls unsettling landing experience shares video

अनुपम खेर: हम कोई बेहतर तरीका ढूंढ सकते हैं? मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग में परेशानी पर नाराज हुए एक्टर

Tue, 24 Nov 2026 02:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Nov 2026 02:17 PM IST
सार

  • Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
  • उन्होंने इसमें मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ खराब अनुभव साझा किया है।
  • दरअसल, एक्टर जिस विमान में सवार थे, उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने से ठीक पहले सूरत डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Can we find a better way to manage congestion Anupam Kher recalls unsettling landing experience shares video
अनुपम खेर - फोटो : एक्स@AnupamPKher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी हालिया हवाई यात्रा का अनुभव शेयर किया है। वे मुंबई आ रहे थे। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी कि अचानक इसे सूरत डायवर्ट कर दिया गया। एयर ट्रैफिक और भीड़ के कारण लैंडिंग कैंसिल की गई। फ्यूल की कमी के कारण इसे सूरत एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसके चलते सभी यात्रियों को देर हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

क्यों सूरत डायवर्ट हुई फ्लाइट?
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किए हैं। एक्टर ने पूछा है कि क्या जमीन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए कोई बेहतर तरीका ढूंढ सकते हैं?  
अभिनेता अनुपम खेर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई लौट रहे थे। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के रनवे को छूने ही वाली थी कि नीचे दूसरे विमानों की मौजूदगी और ट्रैफिक के कारण पायलट को लैंडिंग रोककर विमान को वापस ऊपर ले जाना पड़ा। हवा में कुछ देर चक्कर लगाने और इंतजार करने के बाद पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि विमान में इतना ईंधन नहीं बचा है कि वे और इंतजार कर सकें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को गुजरात के सूरत एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
सूरत एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद विमान में दोबारा फ्यूल डाला गया। इसके चलते अनुपम खेर समेत सभी यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट वापस मुंबई के लिए रवाना हो सकी। अपना यह खराब अनुभव शेयर करते हुए अभिनेता ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट की भीड़भाड़ और प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

चौथी बार हुआ ऐसा अनुभव

एक्टर का कहना है कि मुंबई में लैंडिंग के दौरान उनके साथ ऐसा अनुभव चौथी बार ऐसा हुआ है। यह परेशान करने वाली बात है। उन्होंने पायलट और एयरलाइन को दोष दिए बिना सवाल उठाए हैं कि मुंबई में दो एयरपोर्ट होने के बावजूद एयर ट्रैफिक को मैनेज के लिए बेहतर इंतजाम क्यों नहीं किए जा सकते? एक्टर का कहना है कि वे एक नर्वस फ्लायर हैं। उन्हें पहले सिर्फ टेक-ऑफ से डर लगता था। मगर अब मुंबई में लैंडिंग से ठीक पहले भी घबराहट होने लगी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed