{"_id":"5d62795e8ebc3e93df4216f1","slug":"inder-kumar-birthday-special-know-about-inder-kumar-salman-khan-co-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को 'गोली मारने' वाले इस हीरो ने उनके लिए ही दे दी थी 'जान', लोग भी हुए थे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को 'गोली मारने' वाले इस हीरो ने उनके लिए ही दे दी थी 'जान', लोग भी हुए थे हैरान
Mon, 26 Aug 2019 11:31 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
इंदर कुमार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता इंदर कुमार का जन्मदिन 26 अगस्त को होता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से की थी। ये फिल्म फ्लॉप रही और इससे इंदर के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। सुपरस्टार बनने के चक्कर में इंदर कुमार ने क्या क्या नहीं किया लेकिन कोई सारी मेहनत पर पानी फिर गया। जब लीड हीरो के तौर पर इंदर कुमार नहीं चल पाए तो मजबूरन उन्हें साइड हीरो के रोल करने पड़े। अपनी पहचान बनाने के लिए सालों तक उनकी जद्दोजहद जारी रही। फिल्में तो इंदर कुमार को खूब मिलीं लेकिन साइड हीरो के तौर पर वो बॉलीवुड में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए।
inder kumar
- फोटो : file photo
एक वक्त तो ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में चलना ही बंद हो गईं। ऐसे में उन्हें टीवी का भी सहारा लेना पड़ा था। मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदर कुमार मिहिर विरानी के लीड रोल में भी नजर आए। सालों की मशक्कत के बाद भी जब इंदर कुमार सुपरस्टार नहीं बन पाए तो वो निराश हो गए और इसी निराशा में उन्होंने शराब को गले लगा लिया था। इसका खुलासा उनकी पत्नी पल्लवी ने भी एक इंटरव्यू में किया था।
पढ़ें: एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज होगी 'दबंग 3', क्रिसमस से पांच दिन पहले दिखेगा चुलबुल पांडे का जलवा
पढ़ें: एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज होगी 'दबंग 3', क्रिसमस से पांच दिन पहले दिखेगा चुलबुल पांडे का जलवा
इंदर कुमार
- फोटो : file photo
शराब के नशे में इंदर ने खुद को इस कदर डुबो लिया कि उन्हें किसी और चीज का होश ही नहीं रहा। ऐसे में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए। सलमान ने इंदर कुमार को शराब की लत से उबारने में काफी मदद की। इतना ही नहीं सलमान ने इंदर को अपनी फिल्मों में भी काम दिया। इंदर ने सलमान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'वॉन्टेड' में काम किया। तीनो ही फिल्मों में इंदर कुमार के काम को काफी सराहा गया। फिल्में हिट रहीं तो इनका फायदा इंदर कुमार को भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदर कुमार
फिल्म 'वॉन्टेड' ने तो जबरदस्त सफलता पाई। इस फिल्म में इंदर सलमान के भाई बने थे जिसने भाई के राज को राज रखने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा दी। वहीं दूसरी फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' में इंदर कुमार प्रेमिका के लिए इतने पागल हो जाते हैं कि वो सलमान को गोली तक मार देते हैं।
पढ़ें: नच बलिये 9: रिहर्सल के बीच इस एक्स कपल में जमकर हुई बहस, मधुरिमा ने विशाल को जड़ा थप्पड़
पढ़ें: नच बलिये 9: रिहर्सल के बीच इस एक्स कपल में जमकर हुई बहस, मधुरिमा ने विशाल को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
इंदर कुमार
- फोटो : file photo
धीरे-धीरे इंदर कुमार लाइमलाइट में आ गए। फिल्मी गलियारों में उनकी चर्चा अक्सर सलमान के दोस्त के तौर पर होने लगी। वो हमेशा सलमान के साथ ही नजर आते थे। सलमान के साथ क्लोज कनेक्शन का फायदा भी इंदर कुमार को मिल रहा था। जब इंदर कुमार के पास काम नहीं था तो सलमान इंदर और उनके परिवार के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए। पैसों से लेकर काम तक, हर तरह से सलमान ने इंदर कुमार के परिवार की मदद की। इस बात को इंदर की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान कबूल भी किया था।