Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police Company First Look Ram Gopal Varma Unveils Fardeen Khan Intense Look

राम गोपाल वर्मा: 'पुलिस कंपनी' से सामने आया फरदीन खान का फर्स्ट लुक, क्या होगी कहानी और कब रिलीज होगी फिल्म?

Sun, 29 Nov 2026 07:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 07:21 PM IST
सार

  • Police Company: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। 
  • फिल्म 'पुलिस कंपनी' से सामने आई झलक में अभिनेता फरदीन खान नजर आ रहे हैं। 
  • जानिए क्या है फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज। 

विज्ञापन
Police Company First Look Ram Gopal Varma Unveils Fardeen Khan Intense Look
राम गोपाल वर्मा की फिल्म पुलिस कंपनी - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin

विस्तार

राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में फरदीन काफी अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्ममेकर ने फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा ने बताया फिल्म का नाम रखने की वजह
फिल्म 'पुलिस कंपनी' के पहले पोस्टर में फरदीन काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बढ़ी हुई दाढ़ी और हाथ में सिगरेट लिए उनका लुक काफी गंभीर और खतरनाक दिखाई दे रहा है। अभिनेता का यह अंदाज सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर फरदीन का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा, 'डार्क सोल का अब एक नया मतलब है... 'पुलिस कंपनी' में फरदीन खान।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले राम गोपाल वर्मा ने अपनी इस फिल्म का नाम 'पुलिस कंपनी' रखने की वजह भी बताई थी। उन्होंने लिखा था, 'पुलिस एक संस्था है और कंपनी पैसे कमाने वाला संगठन। लेकिन जब किसी संस्था की शक्तियां एक सीमा से आगे बढ़ जाती हैं, तो वह संस्था एक कंपनी बन जाती है। इसी वजह से फिल्म का नाम 'पुलिस कंपनी' रखा गया है।'
Trending Videos

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा ने कुछ घंटे पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि 'पुलिस कंपनी' अगले साल 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज डेट का पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हिंसक होना इनकी योग्यता है। डर इनका तरीका है। अपराधियों का शिकार करना इनका काम है। ये FIR दर्ज नहीं करते, बल्कि केस खत्म करने के लिए सीधे मार देते हैं। पुलिस कंपनी। इसके कर्मचारी डी कंपनी के कर्मचारियों से भी ज्यादा खतरनाक हैं। टी-सीरीज प्रस्तुत करती है राम गोपाल वर्मा की फिल्म। सिनेमाघरों में 4 जून 2027 को।'

निर्देशक ने आगे बताया कि 1997 से 2004 के बीच 'पुलिस कंपनी' ने 319 गैंगस्टरों को मार गिराया था। उन्होंने लिखा, 'पुलिस कंपनी, डी कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक थी, क्योंकि 1997 से 2004 के बीच इसने 319 गैंगस्टरों को मार गिराया था। अब वे सभी लोगों को मारने आ रहे हैं। 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में।'

Police Company First Look Ram Gopal Varma Unveils Fardeen Khan Intense Look
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
हर्षवर्धन राणे निभाएंगे दया नायक का किरदार
  • टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुंबई के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक का किरदार निभाएंगे।
  • भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं।
  • फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं और वास्तविक किरदारों से प्रेरित है।
  • यह मुंबई अंडरवर्ल्ड के सबसे हिंसक दौर पर आधारित होगी।
  • फिल्म में अपराध की दुनिया के साथ-साथ पुलिस की दुनिया का दूसरा पहलू भी दिखाया जाएगा।  

ये भी पढ़ें- रामायण: किसकी जिद पर अमित शाह ने देखी रणबीर की फिल्म? निर्माता ने किया खुलासा; ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed