{"_id":"5d5f69088ebc3e6c56544e1a","slug":"dabangg-3-will-come-in-four-language-and-release-date-also-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज होगी 'दबंग 3', क्रिसमस से पांच दिन पहले दिखेगा चुलबुल पांडे का जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज होगी 'दबंग 3', क्रिसमस से पांच दिन पहले दिखेगा चुलबुल पांडे का जलवा
Fri, 23 Aug 2019 12:46 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा)
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिसमस वाले हफ्ते में रिलीज होने के लिए तैयार हो रही सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' अब इस त्योहार से पांच दिन पहले ही सिनेमाघरों में आ जाएगी। फिल्म के आखिरी गाने की हाल ही में राजस्थान से शूटिंग करके लौटे सलमान खान ने अपने वितरकों और प्रदर्शकों से बातें करने के बाद इसका एलान किया है।
सलमान खान के करियर की ये पहली फिल्म होगी जिसे एक साथ चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। चुलबुल पांडे नाम के किरदार वाली दबंग सीरीज में सलमान खान का किरदार ऐसे पुलिसवाले का रहता है जो दूसरों की मदद के लिए कानून की बताई बातों को भी अक्सर नजरअंदाज कर देता है।
दबंग 3 दरअसल अब तक आ चुकी इस सीरीज की दोनों फिल्मों से पहले की कहानी है औऱ ये फिल्म बताएगी कि आखिर चुलबुल पांडे पुलिस में कैसे भर्ती हुआ। 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी एक साथ रिलीज होगी। मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इससे पहले वह सलमान खान को फिल्म वांटेड भी निर्देशित कर चुके हैं।