हिंदू पर्व और साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली अब करीब है। दिवाली घरों के साथ-साथ बॉलीवुड और फिल्मों की दुनिया में भी धूमधाम से मनाई जाती है। हम बात कर रहे हैं उन फिल्मों की जहां दिवाली के सीन दिखाए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें दिवाली के सीन को बड़े ही रोचक और आकर्षण ढंग से दिखाया गया है। दिवाली पर घर बैठे आप इन फिल्मों से अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
2 of 5
कभी खुशी कभी गम
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
कभी खुशी कभी गम
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' दर्शकों की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में से एक है। इस फिल्म में दिवाली की धूम बड़े ही शानदार ढंग से दिखाई गई है। फिल्म में जया बच्चन दिवाली की पूजा करके हाथों में थाली लिए अपने बेटे का इंतजार करती नजर आती है।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का धांसू टीजर हुआ जारी, गाने को हिट बनाने पिटबुल-दिलजीत आए साथ
3 of 5
मोहब्बतें
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
मोहब्बतें
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय समेत कई सितारों की अभिनीत फिल्म 'मोहब्बतें' में दिवाली के अवसर बहुत खास ढंग से मनाई जाती है। इस फिल्म में दिवाली पर आधारित गाना 'पैरों में बंधन है' दर्शकों का पसंदीदा गानों में से एक है।
New Poster Of Do Patti: काजोल ने साझा किया दो पत्ती का नया पोस्टर, फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं प्रशंसक
4 of 5
हम आपके हैं कौन
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
हम आपके हैं कौन
'हम आपके हैं कौन' फिल्म माधुरी दीक्षित और सलमान खान की खास फिल्म है। इस फिल्म में 'धिक ताना धिक ताना' गाने में दिवाली के कुछ हंसी खुशी से भरे जश्न के पल दिखाए गए हैं। गाने को सुनकर आपका मन जरूर थिरकने का हो सकता है।
Vidhu Vinod Chopra: विधु विनोद चोपड़ा ने की थी जब निर्देशक बनने की बात, उनके पापा ने मार दिया था थप्पड़
5 of 5
आमदनी अट्ठन्नी खर्चा रुपैया
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया
फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' के गाने 'आई है दिवाली सुनो जी घरवाली' गाने में दिवाली के शानदार सीन दिखाए गए हैं। इस गाने को देखकर आपका भी मन झूमने का करने लगेगा। इस गाने को दिवाली के त्योहार पर ही फिल्माया गया है।