Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का धांसू टीजर हुआ जारी, गाने को हिट बनाने पिटबुल-दिलजीत आए साथ
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' के धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक का टीजर जारी किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है।
विस्तार
कार्तिक का कातिलाना अंदाज
इस दिवाली पर कार्तिक के सभी प्रशंसकों को भूल भुलैया 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। पिटबुल और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 का धमाकेदार टाइटल ट्रैक कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है, जिसे प्रशंसकों की उत्सुकता को दोगुना बढ़ा दिया है। टाइटल ट्रैक में कार्तिक के हॉट लुक्स और जबर्दस्त डांस मूव्स प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म का टाइल ट्रैक
फिल्म ने इस टाइटल ट्रैक में कार्तिक आर्यन ने जमकर स्वैग और स्टाइल बिखेरा है। कार्तिक के डांस मूव्स और उनकी स्टाइल ने इस ट्रैक को और भी शानदार बना दिया है। फिल्म का पूरा टाइटल ट्रैक कल रिलीज होगा। कार्तिक ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, ''रूह बाबा ग्लोबल प्लेटफार्म पर छाने को तैयार। पिटबुल और दिलजीत के साथ अबतक का कूलेस्ट गाना।'' वहीं प्रशंसक भी लगातार फिल्म के गाने के टीजर पर अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "भूल भुलैया के ट्रैक में पिटबुल, जिसकी मुझे उम्मीद थी!" दूसरे ने लिखा, "मजेदार कोलाब।'' एक और फैन ने लिखा, ''साल का सबसे बेहतरीन धमाका आने वाला है।"
साउंडट्रैक तनिष्क बागची द्वारा बनाया गया है, जो अपने पॉपुलर रीमेक के लिए जाने जाते हैं। ओरिजनल म्यूजिक प्रीतम द्वारा बनाया गया है, जिनकी धुनों ने भूल भुलैया फ्रैंचाइजी को पॉपुलर बना दिया है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म रोमांच और हंसी लाने का वादा करती है
New Poster Of Do Patti: काजोल ने साझा किया दो पत्ती का नया पोस्टर, फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं प्रशंसक