बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा धर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी शोहरत पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। संदीपा धर ने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। इसके साथ ही संदीपा ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'कागज' में आइटम सॉन्ग किया था। संदीपा धर अपने बेहतरीन डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती है। 2 फरवरी को संदीपा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Sandeepa Dhar
- फोटो : amar ujala, mumbai
संदीपा का जन्म श्रीनगर में हुआ था और वो एक पेशेवर प्रशिक्षित डांसर है। संदीपा ने डांस के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने श्यामक डावर और टेरेंस लुईस से 4 साल तक जैज और कंटेम्परेरी में प्रशिक्षण लिया। एक्ट्रेस संदीपा ने साल 2010 में राजश्री प्रोडक्शन की हिंदी फिल्म 'इसी लाइफ में' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अक्षय ओबेरॉय लीड रोल में थे।
3 of 5
संदीपा धर
- फोटो : Instagram: @iamsandeepadhar
बेहद कम लोगों को पता है कि संदीपा धर के पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। एक्ट्रेस बिल्कुल लग्जरी जिंदगी जीती हैं। एक्ट्रेस की स्किन को धूप से परेशानी है इसलिए वो छाव में रहना पसंद करती हैं। एक तरह से देखा जाये तो एक्ट्रेस रानी की तरह अपनी लाइफ बिता रही हैं।
4 of 5
Sandeepa Dhar
- फोटो : amar ujala, mumbai
संदीपा धर को जानवरों से बेहद प्यार है और इसका उदाहरण एक बार देखने को मिला था। मुंबई के तेज बरसात में सड़क पर रहने वाले कुत्ते के पिल्ले जान बचाने के लिए संदीपा की रिहायशी इमारत के बेसमेंट में दुबके हुए थे। संदीपा ने जब उन्हें देखा तो वे बरसात में भीगे मारे ठंड के कांप रहे थे। संदीपा उन्हें अपने अपार्टमेंट में ले आई थीं, उन्हें खाना खिलाया और देखभाल की।
5 of 5
संदीपा धर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस संदीपा धर ने फिल्म 'हीरोपंती' में एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'दबंग 2' में भी कैमियो रोल किया था। संदीपा को कुछ समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'अभय' में भी एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। इस सीरीज में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में रहे। संदीपा हाल ही में आई एक क्राइम ड्रामा सीरीज 'मुंभाई' में भी नजर आईं। इन दिनों वह विक्रम भट्ट के निर्देशन में एक और वेब सीरीज 'डर्टी गेम्स' की शूटिंग कर रही हैं।