बॉलीवुड में साल 2018 के 5 चर्चित ब्रेकअप, किसी का दिल टूटा तो किसी का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बबली गर्ल और प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ को भी इस साल ब्रेकअप के दर्द को सहना पड़ा। नेहा और हिमांश ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया था और दोनों को बेस्ट कपल कहा जाता था लेकिन अब इन दोनों के रास्ते भी अलग हो गए हैं। नेहा ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का दर्द भी शेयर किया था।
2. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया भी जुदाई के दर्द से गुजरे हैं। दोनों ने शादी के 20 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। बॉलीवुड गलियारों में चल रही खबरों की मानें तो अर्जुन और सुजैन की बड़ती नजदीकियों की वजह से ही अर्जुन और मेहर के बीच ये दूरियां बनी हैं। हालांकि, अभी तक अर्जुन और मेहर के बीच तलाक फाइनल नहीं हुआ है।
एक्ट्रेस एली अवराम और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के रोमांस की खबरों ने भी इस साल खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन अब इन दोनों के रास्ते भी अलग हो गए हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा था। वहीं बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं।
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात भी इस साल काफी सुर्खियों में रही। सोफिया और उनके एक्स पति व्लाद स्टेनेसकाऊ की शादी की वीडियो से लेकर हनीमून की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी। सोफिया ने शादी करने के बाद अपने पति को इसी साल घर से निकलकर उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।