फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018 में ट्रोल हुईं ये 5 एक्ट्रेसेस, किसी को कहा गया 'आंटी' तो किसी की दरियाई घोड़े से हुई तुलना

Wed, 19 Dec 2018 07:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Dec 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
2018 most trolled actress like rakhi sawant anushka sharma swara bhaskar
bollywood celebs
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस की ड्रेस और उनके मेकअप को ट्रोल करना ट्रेड बन गया है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सेलिब्रिटीज को ट्रोल किया जाता रहा है। कभी किसी के उम्र पर कमेंट किया जाता है तो किसी के ड्रेसिंग सेंस का मजाक बनाया जाता है। आज हम आपको 2018 के ऐसी सेलिब्रिटीज के बारें में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हुए।
2018 most trolled actress like rakhi sawant anushka sharma swara bhaskar
swara bhaskar
स्वरा भास्कर
ट्रोलिंग की शिकार हुई एक्ट्रेस में सबसे पहले नाम आता है स्वरा भास्कर का। स्वरा लगभग अपने हर बयान के बाद ट्रोल होती हैं। कभी मास्टरबेशन सीन को लेकर तो कभी उनके कपड़ों का सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजाक बनाया। स्वरा को सबसे ज्यादा ट्रोल उनके इस बयान पर किया गया था जब उन्होंने कहा था- इस देश में महात्मा गांधी जैसे एक महान शख्स की हत्या हुई, उस वक्त भी कई सारे लोग थे, जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, मगर आज वह सत्ता में हैं, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे। नहीं, न? इसका जवाब है नहीं। इसके बाद स्वरा ने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया था।
2018 most trolled actress like rakhi sawant anushka sharma swara bhaskar
hina khan
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस में हिना खान सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली अभिनेत्री हैं। हिना लगभग अपनी हर फोटो पर ट्रोल होती हैं बावजूद इसके हिना की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। हिना खान जब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मालदीव गई थीं तब उनकी फोटो पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। किसी ने हिना के मुस्लिम होने पर सवाल उठाया तो कोई उन्हें धर्म परिवर्तन की सलाह देता नजर आया। इसके अलावा जब हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने तो हिना से ये तक पूछ लिया था- तुम हिंदू हो या मुसलमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
2018 most trolled actress like rakhi sawant anushka sharma swara bhaskar
Rakhi sawant
राखी सावंत
राखी सावंत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होती हैं और हो भी क्यों न उनके कारनामे ही कुछ ऐसे हैं। कभी अचानक शादी का एलान कर देती हैं तो कभी शादी तोड़ देती हैं। इतना ही नहीं मीटू जैसे सीरियस मुद्दे पर भी राखी मजाक में ही अपनी राय रखती हैं। राखी सावंत अपनी फोटो की वजह से भी ट्रोल होती हैं। कुछ महीने पहले राखी ने स्विमसूट में फोटो पोस्ट की थी उसपर एक यूजर ने राखी को दरियाई घोड़ा तक कहा डाला था। उन्होंने लिखा कि, ऐसा लग रहा है जैसे दरियाई घोड़ा पानी के बाहर सुस्ताता रहा है।
विज्ञापन
2018 most trolled actress like rakhi sawant anushka sharma swara bhaskar
virat kohli and anushka sharma
अनुष्का शर्मा
शादी के बाद से अनुष्का शर्मा लगातार किसी न किसी वजह से ट्रोल होती हैं। कचरा वाले वीडियो पर तो अनुष्का की जमकर लताड़ लगाई गई थी। इसके अलावा बीसीसीआई की आधिकारिक फोटो में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा को देख फैंस भड़क गए थे। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि, इस आधिकारिक समारोह में अनुष्का टीम इंडिया का हिस्सा कैसे बन गईं, जबकि भारतीय दल में शामिल किसी भी सदस्य की पत्नी वहां नहीं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed