गैंग्स ऑफ वासेपुर बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार की जाती है। आज भी इस फिल्म को लोग देखना पसंद करते हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म से कई कलाकारों की किस्मत चमक उठा थी। इस फिल्म के बाद कई एक्टर्स बॉलीवुड समेत देशभर में पहचाना जाने लगे।
Gangs of Wasseypur: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 11 साल हुए पूरे, 'सरदार खान' ने वीडियो शेयर खास अंदाज में मनाया जश्न
साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज (22 जून) अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म में सरदार खान की भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कुछ आइकॉनिक झलकियां शेयर कर उन दिनों को याद किया है। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में फिल्म का खास डायलॉग 'हजरात...हजरात...हजरात' भी लिखा है। बता दें कि इस फिल्म में मनोज के किरदार को काफी पसंद किया गया था। आज भी सोशल मीडिया पर इसके मीम्स जमकर वायरल होते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इस रोल के मिलने का दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान मनोज ने बताया था कि अनुराग ने उन्हें फोन करके कहा था कि उनके पास एक अच्छा ऑफर है। क्या वह इसे पढ़ना चाहेंगे।
Vijay Varma: तमन्ना की इस आदत से परेशान हो गए हैं विजय, एक्टर का गर्लफ्रेंड के बारे में चौंका देने वाला खुलासा
अभिनेता ने बताया था कि इसके बाद अनुराग ने मेरे पास अपनी कार भेजी। मैं उनके कार्यालय गया। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़कर सुनाई। फिर मैंने कहा कि रेड वाइन मंगाओ...उन्होंने रेड वाइन मंगाई और इस तरह सरदार खान का किरदार अस्तित्व में आया।
Sara-Saif Ali: जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ और सारा, जानें कैसा होगा किरदार