{"_id":"5acb076a4f1c1b636b8b4777","slug":"film-body-denied-membership-to-actress-sri-reddy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच के विरोध में टॉपलेस होना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, फिल्म एसोसिएशन ने लिया एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच के विरोध में टॉपलेस होना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा, फिल्म एसोसिएशन ने लिया एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच को लेकर शनिवार को टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि तेलुगू फिल्म इंड्रस्ट्री में कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उनके इस तरह प्रदर्शन के बाद हालांकि पुलिस ने श्री रेड्डी को हिरासत में ले लिया था लेकिन अब फिल्म एसोसिएशन ने भी उस पर एक्शन ले लिया है।
2 of 5
sri reddy
श्री रेड्डी के इस तरह प्रदर्शन के बाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने उन्हें मेंबरशिप नहीं देने का फैसला किया है। प्रदर्शन के एक दिन बाद MAA के प्रेसिडेंट शिवाजी राजा ने श्री रेड्डी के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि वह सिर्फ ड्रामा कर रही हैं।
3 of 5
sri reddy
एसोसिएशन से जुड़े 900 लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया है। शिवाजी राजा ने कहा कि श्री रेड्डी ने जो किया वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी झूठ बोल रही हैं। वह पब्लिसिटी के लिए ड्रामा कर रही हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई श्री रेड्डी का सपोर्ट करने की कोशिश करेगा तो उसे भी MAA से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sri reddy
इससे पहले श्री रेड्डी ने शनिवार को बंजारा हिल्स स्थित फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान टॉपलेस हो गई थीं। श्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया। 3 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) की सदस्यता नहीं दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
श्री रेड्डी
- फोटो : SELF
श्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों की डिमांड पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी भेजे ताकि फिल्म में रोल मिल सके लेकिन उन्होंने वीडियो देखा और फिर भी कोई रोल नहीं दिया। यहां तक कि उन्होंने मुझे लाइव न्यूड वीडियो करने को भी बोला।' बता दें कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के आते ही श्री रेड्डी को सड़क से हटाया गया और कपड़े पहनाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।