परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों कई फिल्में की हैं लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इसकी वजह से ब्रांड की दुनिया में उनकी डिमांड कम हो गई है। परिणीति को अब नया ब्रांड मिलना बहुत कम हो गया है और ब्रांड एंडोर्समेंट के उनके पुराने करार भी धीरे धीरे चुकते जा रहे हैं। परिणीति की आखिरी रिलीज जबरिया जोड़ी तो बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। अब लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों का असर परिणीति के करियर पर पड़ सकता है।
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
TOI की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति के हाथ से कई बड़े ब्रान्ड निकल चुके हैं। इसके पीछे दो बड़ी वजह हैं। पहली परिणीति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाना और दूसरा हाल ही में आईं एक्ट्रेस से परिणीति को मिल रही कड़ी टक्कर। इस जगह को तेजी से भरती जा रही हैं, आज की यंग जनरेशन की सबसे फेवरेट अदाकारा आलिया भट्ट। खासतौर पर आलिया भटट् से ब्रान्ड वर्ल्ड में परिणीति को आलिया से कड़ी टक्कर मिल रही है।
अब ऐसे में परिणीति को जरूरत है एक बड़ी हिट फिल्म की जो उनके गिरते करियर ग्राफ को एक बार फिर से ऊपर उठा सके। इस वक्त परिणीति के पास दो बड़ी फिल्में हैं। पहली गर्ल ऑन द ट्रेन और दूसरी साइना नेहवाल की बायोपिक। इन दोनों ही फिल्मों में परिणीति का रोल दमदार है। परिणीति के फैंस को अब इंतजार है एक बड़े हिट का।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आलिया समेत पूरे बॉलीवुड पर उठाया सवाल, बोली-'हमें गाली देते हैं और...'
4 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में फीस को लेकर हो रहे भेदभाव पर परिणीति ने कहा था- एक्ट्रेस को कम फीस मिलती है। वहीं एक्टर को उसी फिल्म के लिए चार गुना ज्यादा पैसे दिए जाते हैं। परिणीति ने कहा था, 'मैंने अपनी फिल्म के हीरो के चेक देखे हैं। उन्हें हमसे चार गुना ज्यादा फीस मिलती है। मान लीजिए मुझे किसी फिल्म के 5 लाख रुपये मिल रहे हैं तो एक्टर को 1 करोड़ मिलते हैं।'
5 of 5
parineeti chopra
- फोटो : social media
वही दूसरी ओर परिणीति की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। पाउला हॉकिन्स 2015 की बेस्टसेलर पर आधारित फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन एक तलाकशुदा महिला की कहानी है जो एक लापता शख्स को लेकर चल रही खोजबीन में फंस जाती है।