ईशा गुप्ता बॉलीवुड से ज्यादा सोशल मीडिया पर फेमस हैं। इस बार ईशा एक अलग वजह से चर्चा में आ गई हैं। ईशा आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्हें कोई भी फिल्म में नहीं देखा गया है। अब ईशा की सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है।
दरअसल, ईशा गुप्ता की 18 साल के एक लड़के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने जिस तरह के कैप्शन लिखे हैं उसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मच गई।
कई तस्वीरों में ईशा का यह 18 साल का क्लोज फ्रेंड उन्हें किस करता दिखाई दे रहा है। वहीं ईशा ने फोटो में “my one and only” और “my love” जैसे कैप्शन दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ईशा दुबई गई थीं। ये तस्वीरें उसी ट्रिप के दौरान की हैं।
ईशा के इस खास दोस्त का नाम एलि रजा बेग है। हालांकि एलि इंस्टाग्राम पर @slapvibes नाम से मौजूद है। 32 साल की ईशा के 18 साल के लड़के को डेट करने की अफवाह भी उड़ी। ईशा ने एलि के 18वें बर्थडे पर उसे विश करते हुए लिखा था- 'Happy 18th to my one n only. My baby boy I love you the most, please always stay this happy child that you are. I’ve always got your back'
बता दें कि एलि फैशन ब्रांड Splash के मालिक रजा बेग का बेटा है। Splash कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के लिए कपड़े डिजाइन कर चुका है। ईशा सोशल मीडिया स्टार हैं। जब एलि के साथ इन तस्वीरों पर ईशा ट्रोल हुईं तो उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा- 'ये मेरा बेबी है। ब्वॉयफ्रेंड नहीं। आप लोगों की मानसिकता ही बीमार है।'