बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले
वरुण धवन इन दिनों काफी चर्चा में है। इस खास चर्चा में रहना का कारण उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को हिट करने के लिए वरुण ने नया तरीका अपनाया है।
दरअसल हाल ही में वरुण का स्टेच्यू दुनिया के मशहूर म्यूजियम मैडम तुसाद में लगा है। वह मैडम तुसाद के हॉन्ग कॉन्ग वाले म्यूजियम में पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के स्टेच्यू के आगे सिर झुकाते हुए आशीर्वाद लिया।
इतना ही नहीं वरुण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि “नमस्कार मैं हूं वरुण धवन। फरवरी महीने से मेरी फिल्म शुरू हो रही है सुई धागा-मेड इन इंडिया। इस फिल्म का जो महत्व है और मतलब है वो इनसे यानी महात्मा गांधी से बहुत जुड़ा हुआ है। इनके दिल के बहुत करीब था। पहले तो मैं बापू जी का आशीर्वाद लेना चाहूंगा। इसके बाद मैं अपने सम्मानित देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का आशीर्वाद लेना चाहूंगा।”
आपको बता दें कि वरुण धवन की यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। सुई-धागा की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म के लिए अनुष्का और वरुण कढ़ाई करना सिख रहे हैं।