फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: भारत में 300 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' ने उठाया वीकएंड का फायदा; जानें 'द वन' का हाल

Mon, 12 Oct 2026 08:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 Oct 2026 08:05 AM IST
सार

Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। इसी तरह से 'हनुमान अंश' की कमाई में भी उछाल आया है। जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन।
 

विज्ञापन
Drishyam 3 vs Hanuman ansh box office collection know total earning of The Vvaan on Sunday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' वीकडेज में अच्छी कमाई कर रही थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। वीकएंड पर 'हनुमान अंश' की कमाई में भी उछाला आया है। वहीं 'द वन' ने वीकएंड का फायदा उठाया है। जानिए आज इन सभी फल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
Drishyam 3 vs Hanuman ansh box office collection know total earning of The Vvaan on Sunday
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'द वन' का कलेक्शन 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' के कलेक्शन में वीकएंड पर मामूली उछाल आया है। यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसने सिनेमाघरों में 17 दिन पूरे कर लिए हैं। शनिवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को भी इसने एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.35 करोड़ रुपये हो गया है।
Drishyam 3 vs Hanuman ansh box office collection know total earning of The Vvaan on Sunday
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिर चमकी 'हनुमान अंश' 
  • फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
  • एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
  • रिलीज के 66 दिन बाद भी इसकी कमाई जारी है।
  • फिल्म को वीकएंड का भी फायदा मिला है।
  • रविवार को 'हनुमान अंश' ने 2.80 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 334.48 करोड़ रुपये हो गया है।

बिग बॉस 20: सलमान खान शो में वाइल्ड कार्ड से हुई पहली एंट्री, आज ये सेलेब हो सकता है शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 vs Hanuman ansh box office collection know total earning of The Vvaan on Sunday
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' की बढ़ी कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते इसने 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है। शनिवार को इसने 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने 23 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई 309.50 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Drishyam 3 vs Hanuman ansh box office collection know total earning of The Vvaan on Sunday
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' ने दुनियाभर में कितना कमाया?
  • 'दृश्यम 3' ने भारत के साथ दुनियाभर में अपना दबदबा बनाए रखा है।
  • फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 371.40 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • दसवें दिन फिल्म ने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 480.40  करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed