रंगोंं का त्यौहार होली लगभग सभी को पसंद होता है। सेलेब्स भी होली को खास तरीके से मनाते हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं।
2 of 5
दीपिका सिंह
- फोटो : Instagram
दीपिका ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'होली है, फोटोशूट तो बनता है और रंग उड़ाने वाला तो बिल्कुल बनता है।' साझा की गई तस्वीर में दीपिका अपने बालों से रंग झटकती हुई नजर आ रही हैं। उनके बालों में पीला रंग भरा हुआ है।
3 of 5
दीपिका सिंह
- फोटो : Instagram
तो वहीं अन्य एक तस्वीर में दीपिका अपने आप को रंग से बचाती हुई दिख रही है लेकिन फिर भी वो रंग से बच नहीं पाईं। उनपर आसमानी रंग का गुलाल डाला गया है। तस्वीरों को देखकर साफ हो गया है कि एक्ट्रेस दीपिका सिंह को होली का त्यौहार खूब पसंद है और वो अकेले ही रंगों के साथ खेल सकती हैं।
4 of 5
दीपिका सिंह
- फोटो : Instagram
इसके अलावा शेयर की गई अन्य तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर कई सारे रंग लगे हुए है और वो कैमरा की तरफ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी जिंदगी को रंग-बिरंगी बनाए, जैसे रंगों का त्यौहार, उससे भी कही ज्यादा।'
5 of 5
दीपिका सिंह
- फोटो : Instagram
इसके अलावा भी दीपिका ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो कलरफुल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो अलग-अलग तरीके से पोज दे रही हैं। दीपिका की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें होली ही शुभकामनाएं दे रहे हैं।