'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस गोपी बहू एक बार फिर से चर्चा में हैं। देवोलीना भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने मेकओवर की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देवोलीना का लुक कहर ढा रहा है। वैसे तो देवोलीना को आपने सीरियल में साड़ी में ही देखा होगा लेकिन यह अंदाज इससे पहले नहीं देखा होगा।
2 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : instagram
तस्वीरों में देवोलीना ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। देवोलीना अलग स्टाइल की नोजपिन पहने हुए हैं। इसके साथ वह साड़ी की बजाय शार्ट्स और शर्ट में नजर आ रही हैं। देवोलीना को पहचान 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से ही मिली थी इसके बाद 'लाल इश्क' में मनोरमा का किरदार निभाते दिखी थीं।
3 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : instagram
देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में देवोलीना ने शादीशुदा महिला का रोल निभाया था। हालांकि असल में उन्होंने शादी नहीं की है। कुछ दिन पहले देवोलीना का नाम हीरा कारोबारी मर्डर केस में आया था। यहां तक कि पुलिस ने कई घंटों तक एक्ट्रेस से पूछताछ भी की थी।
यह पूरा मामला बीते साल का है। जिस वक्त यह केस सामने आया था तब उस वक्त टेलीविजन जगत में हंगामा मच गया था। पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश का तानाबाना मुख्य आरोपी सचिन पवार ने रचा था। इसके पीछे की वजह पैसों की लेनदेन और लिवइन रिलेशनशिप बताई जा रही थी।
5 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : social media
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सचिन पवार का एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। बताया जा रहा था कि डायमंड मर्चेंट उदानी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। दोनों में पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जांच में पुलिस ने राजेश्वर की कॉल डिटेल खंगाली। जिसमें कई लड़कियों सहित टीवी एक्ट्रेसेस के नाम का भी खुलासा हुआ था। फिलहाल इस मामले में कोई नया अपडेट नहीं मिल पाया है।