बॉलीवुड की तरह टेलीविजन स्टार्स की जिंदगी काफी चर्चा में रहती है। यह स्टार्स टीवी सीरियल में आते हैं और अपने किरदारों से लोगों के घरों का हिस्सा बन जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यह स्टार्स अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करते हैं। इस वजह से कई बार फैंस को यह लगने लगता है कि स्टार्स शादीशुदा हैं या नहीं। तो चलिए आज हम आपको टेलीविजन की ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्हें दूल्हा कई साल पहले मिल चुका है लेकिन लोगों को इस बात की कानों-कान खबर तक नहीं।
2 of 6
Pooja Sharma
- फोटो : instagram
पूजा शर्मा शादीशुदा है। पूजा शर्मा (Pooja Sharma) ने साल 2016 में पुष्कर पंडित से शादी कर ली थी। पूजा शर्मा 'दिया और बाती हम' सीरियल में पूर्वी के रोल में नजर आई थीं। पूजा ने साल 2011 में रुक जाना नहीं सीरियल से डेब्यू किया था। इसके अलावा 'तू मेरा हीरो' सीरियल में भी नजर आई थीं।
3 of 6
Sana Amin Sheikh
- फोटो : instagram
सना अमीन शेख (Sana Amin Sheikh) 29 साल की हैं। सना टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रेडियो जॉकी भी हैं। सना को सबसे ज्यादा 'क्या मस्त है लाइफ' सीरियल के लिए जाना जाता है। इस सीरियल में सना ने ऋतु शाह का किरदार निभाया था। इसके अलावा सना 'जीत जाएंगे हम', 'गुस्ताख दिल', 'मेरा नाम करेगी रौशन' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि सना ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन हम आपको बता दें सना शादीशुदा है। सना ने साल 2016 में टीवी शो डायरेक्टर अयाज शेख से शादी कर ली थी।
4 of 6
Shruti Rawat
- फोटो : file photo
'बड़ी दूर से आए हैं' सीरियल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्रुति रावत भी शादीशुदा है। श्रुति रावत ने निखिल अगवानी से साल 2016 में शादी की थी।
5 of 6
Sanaya Irani, Mohit Sehgal
- फोटो : social media
बहुत लोगों को लगता है कि खुशी कुमारी गुप्ता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस सनाया ईरानी Sanaya Irani) शादीशुदा नहीं है। हम आपको बता दें कि सनाया ने साल 2016 में मोहित सहगल से शादी कर ली थी। सनाया टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में 'फना', 'सांवरिया' और 'पिहू' फिल्म शामिल है। सीरियल की बात करें तो सनाया ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'कसम से', 'मिले जब हम तुम', 'दिल मिल गए' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल शामिल हैं।