बॉलीवुड के दो सुपरहिट स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिवानों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में दीपवीर मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर सुबह-सुबह पहुंच उन्हें शादी का कार्ड दे आने के लिए आमंत्रित किया है। दोनों सुबह ही संजय के बाहर दिखे। आइए जानते हैं क्या-क्या बातें हुई इनके बीच..
लेकिन सवाल यह है कि क्या संजय लीला भंसाली दीपवीर की शादी में इटली जाएंगे? इस पर संजय ने कहा 'भाई जाना तो बनता है, नहीं तो दीपवीर बहुत ही नाराज हो जाएंगे। वहीं, दीपवीर को इंतजार है कि संजय जल्द ही उनकी शादी में जाने के लिए हामी भर दे। बता दें कि दीपवीर की जोड़ी संजय लीला भंसाली ने ही बनाई है। रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्में संजय ने ही डायरेक्ट की है जहां से दीपवीर के बीच प्यार परवान चढ़ा है।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : spotboye
संजय को कार्ड देने पर रणवीर ने बताया ' मुझे याद है जब मैंने फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय सर को इंटरव्यू दिया और मुझे यह भी याद है जब आप दीपिका और रणवीर को पद्मावत के लिए भी कास्ट कर रहे थे, जो कि हम दोनों की एक साथ तीसरी फिल्म थी, तो संजय ने हंसते हुए कहा, क्यों नहीं। बता दें कि उस दौरान वह बहुत खुश दिखे थे।'
4 of 5
ranveer singh
- फोटो : spotboye
वहीं, रणवीर सिंह ने आगे बातचीत की 'भंसाली सर, क्या आप इटली आ रहे हो? क्योंकि हर कोई आपको वहां देखना चाहता है, कम ऑन, अपना सामान पैक कर लो और कुछ दिन के लिए अपनी अगली फिल्म के लिए सोचना बंद कीजिए, हम जानते हैं आप ना के बराबर ही पार्टी अटेंड करते हैं, लेकिन इस शादी में आपको आना ही होगा क्योंकि आप ना होते तो हमारा प्यार ना होता सर।'
आपको बता दें कि साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला से ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद संजय ने दोनों को बाजीराव मस्तानी और पद्मावत मे कास्ट करके दोनों का करियर चमका दिया।