साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'सरकार’मंगलवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने केरल में 'बाहुबली 2’का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थलापति विजय की राजनीतिक ड्रामा बेस्ड फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने अमेरिका में प्रीमियर शो से लगभग 145,000 डॉलर की कमाई की है और उम्मीदों के अनुसार 'सरकार’ फिल्म ने अब 1 दिन से अधिक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि फिल्म ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
फिल्म 'संजू' ने पहले ही दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं सरकार ने इसे दक्षिण सर्किट में ही पार कर लिया है। वहीं अभी तक सटीक आंकड़े तक पहुंचना बाकी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 'सरकार’ ने तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये, कर्नाटक में 6 करोड़ रुपये और केरल में 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
3 of 5
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म दूसरे दिन 50 करोड़ का आकंड़ा आराम से छू लेगी। वहीं आपको बता दें कि फिल्म विशेषज्ञों ने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि फिल्म 'सरकार’ पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ देगी और साथ ही कई रिकॉर्ड सेट भी कर देगी। खास बात यह है कि फिल्म निर्माताओं ने विजय के अमेरिकी प्रशंसकों को एक तोहफा दिया। पहली बार, फिल्म का शुरुआती गाना चुनिनदा सिनेमाघरों में दो बार प्ले हुआ।
4 of 5
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे
बता दें कि फिल्म को 80 देशों में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया। इस तरह से यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी तमिल रिलीज फिल्म बनी है। फिल्म को जिन स्क्रीन संख्या के साथ रिलीज किया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाएगी।
5 of 5
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे
वहीं फिल्म के चारों तरफ चर्चाओं को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म 'सरकार' दक्षिण और अंतरराष्ट्रीय सर्किट में आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को कड़ी टक्कर देगी। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी दुनिया भर में 7000 स्क्रीनों में रिलीज हो रही है।