{"_id":"5c0772abbdec22418f4923db","slug":"yahoo-2018-list-deepika-padukone-and-ranveer-singh-get-number-place-one-in-yahoo-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दीपिका को मिली गुडन्यूज, Yahoo की लिस्ट में टॉप पर, तैमूर और जाह्नवी भी टॉप 10 में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद दीपिका को मिली गुडन्यूज, Yahoo की लिस्ट में टॉप पर, तैमूर और जाह्नवी भी टॉप 10 में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
DeepVeer
- फोटो : amar ujala
साल 2018 खत्म होने को है। इस साल मनोरंजन जगत से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुनने को मिली। सर्च इंजन याहू (Yahoo) ने साल 2018 की अपनी रिव्यू लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में याहू (Yahoo) ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनेता-अभिनेत्री सहित बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहे सितारों को जगह दी है। याहू के अनुसार इस साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा खबरों में रहे हैं।
deepveer
- फोटो : instagram
याहू (Yahoo) की लिस्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, तैमूर अली खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सोनाली बेंद्रे, प्रिया प्रकाश वारियर और आलोक नाथ से जुड़ी खबरों की भारतीयों ने सबसे ज्यादा पढ़ा और ध्यान दिया है। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खबरों में रहे हैं। अपनी शादी की वजह से यह दोनों याहू (Yahoo) की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
priyanka chopra reception look
- फोटो : file photo
याहू (Yahoo) की टॉप 10 लिस्ट की बात करें तो इसमें भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे पहले हैं। उनके बाद अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हैं। टॉप 10 लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस चौथे नंबर पर हैं। एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और बेटी सारा अली खान को भी टॉप 10 में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan
- फोटो : file photo
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने इसी साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से जाह्नवी आए दिन चर्चा में रहती हैं। वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द अपनी पहली बॉलीवुड में फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सारा अली खान काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में शादी की जिसके चलते वह भी ज्यादा चर्चा में हैं।
विज्ञापन
deepveer
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 14-15 नवंबर को इन दोनों ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। वहीं जब से इन दोनों ने शादी की तब से फैंस सहित तमाम बॉलीवुड सितारों की बधाइयां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के चार रिसेप्शन पार्टी दीं। उनकी मुंबई रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए।