फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानूनी पचड़े में फंसी अभिनेत्री सुरवीन चावला, जाना पड़ सकता है जेल

Fri, 04 May 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
case registered against Actress Surveen Chawla and his husband
Surveen chawla
अभिनेत्री सुरवीन चावला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उनके पति और भाई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए पूरा मामला
case registered against Actress Surveen Chawla and his husband
Surveen chawla
हिंदी-पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा सुरवीन चावला, उनके पति और भाई के खिलाफ करीब दो वर्ष पहले रिलीज हुई फिल्म निल बटे सन्नाटा के सहायक निर्माता के पिता ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता में फिल्म के सहायक निर्माता पंकज गुप्ता के पिता सतपाल गुप्ता के वकील नवीन जैरथ ने तीनों के खिलाफ दर्ज केस की कॉपियां मुहैया कराईं।
case registered against Actress Surveen Chawla and his husband
surveen - फोटो : getty images
होशियारपुर निवासी सतपाल गुप्ता ने बताया कि सुरवीन चावला का भाई मनविंदर सिंह उनके लड़के का जानकार था। उसी ने उन्हें सुरवीन चावला और अक्शे ठक्कर के साथ मिलवाया। उन्होंने बताया कि सुरवीन चावला एक प्रसिद्ध फिल्म अदाकारा है, मनविंदर सिंह उसका भाई है और अक्शे ठक्कर इनका सहायक है, जो एक साथ फिल्में बनाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
case registered against Actress Surveen Chawla and his husband
surveen chawla
वह उसे 2014 में मिले और कहने लगे कि वह ‘निल बटे सन्नाटा’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप करोड़ों रुपये लोन के तौर पर फिल्म बनाने के लिए देंगे तो थोड़े समय में ही अच्छे पैसे कमा लेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 50 लाख का इन्वेस्टमेंट वह छह माह में वापस कर देंगे। 
विज्ञापन
case registered against Actress Surveen Chawla and his husband
surveen - फोटो : solaris
आरोपियों ने कहा कि 51 लाख रुपये यार पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट में जमा करवाने हैं, जिसमें 11 लाख रुपये सुरवीन चावला को जाएंगे बाकी फिल्म में लगेंगे। इसके बाद उन्होंने यार पिक्चर्स और सुरवीन चावला के अकाउंट में कुल 51 लाख रुपये जमा करा दिए। जिनमें 11 लाख रुपये की एक अदायगी तकनीकी खराबी के कारण कैंसल हो गई, जिसका अकाउंट की स्टेटमेंट से पता लगा। अब कुल 40 लाख ही उनके पास पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed