Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 1600 करोड़ के करीब पहुंची 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो' की खराब शुरुआत; 'ओम' की रही शानदार ओपनिंग

Fri, 20 Nov 2026 09:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Nov 2026 09:04 PM IST
सार

  • थिएटर्स में एक बार फिर बड़ी फिल्मों का मेला लग चुका है। 
  • 'रामायण' के अलावा अब हॉलीवुड और साउथ की दो बड़ी फिल्में लग चुकी है। 
  • जानिए 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो', 'ओम', और 'काली खेती' ने आज शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Ramayana Nears 1600 Crore Worldwide Godzilla Minus Zero Opens Poorly OM Scores Big
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अब इसके अलावा हॉलीवुड की 'गॉडजिला माइनस जीरो' और साउथ एक्टर धनुष की फिल्म 'ओम' भी रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 
Trending Videos
Box Office Collection Ramayana Nears 1600 Crore Worldwide Godzilla Minus Zero Opens Poorly OM Scores Big
रामायण - फोटो : साभार@imdb
'रामायण' का 16वें दिन का कलेक्शन
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने रिलीज के 16वें दिन 10.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,044.23 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 873.99 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,547.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, फिल्म के अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
Box Office Collection Ramayana Nears 1600 Crore Worldwide Godzilla Minus Zero Opens Poorly OM Scores Big
गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की शुरुआत
हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने पहले दिन भारत में 636 शो के जरिए 66 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 लाख रुपये और नेट कलेक्शन 66 लाख रुपये हो गया है। इसके अंतिम आंकड़ों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Ramayana Nears 1600 Crore Worldwide Godzilla Minus Zero Opens Poorly OM Scores Big
फिल्म ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन की इतनी कमाई 
साउथ स्टार धनुष की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की है। 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म सामने होने के बावजूद धनुष की फिल्म ने पहले दिन 12.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इस तरह फिल्म का भारत में पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 15.30 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 12.97 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, इसके अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

ये भी पढ़ें- OM Movie Review: साई पल्लवी के दमदार अभिनय के आगे फीके पड़े धनुष-ममूटी, कहानी में है रोमांच और भावनाओं का मेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed