हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल काफी अच्छा गुजर रहा है। 2023 में अब तक कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। बॉलीवुड की इस शानदार वापसी पर निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया सिनेमा के व्यवसाय ने अपना खोया हुआ आकर्षण एक बार फिर से वापस पा लिया है।
Sunny Deol: सनी देओल ने किया शराब नहीं पीने की वजह का खुलासा, बोले- यह बहुत कड़वी होती है और बहुत बदबू आती है
2 of 5
सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि जवान और पठान जैसी फिल्मों ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की। गदर 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, ओएमजी 2 इस साल की शीर्ष ब्लॉकबस्टर में से एक हैं। इन फिल्मों की वजह है हिंदी सिनेमा ने दमदार वापसी की है। हाल ही में सिद्धार्थ ने MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की घोषणा की और फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की दिलचस्प लाइन-अप का खुलासा किया। प्रेस मीट के बाद सिद्धार्थ ने डीएनए से एक खास बातचीत में अपने विचार साझा किए।
3 of 5
सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "यह बहुत अद्भुत एहसास है, क्योंकि एक साल पहले, लोग फिल्म इंडस्ट्री को श्रद्धांजलियां दे रहे थे, यह दावा करते हुए कि सिनेमा व्यवसाय समाप्त हो गया है और लोग अब सिनेमाघरों में वापस नहीं आएंगे। स्ट्रीमिंग (सेवाओं) के कारण बहुत अधिक सुविधा है, लेकिन आज जवान से लेकर ओपेनहाइमर तक हर फिल्म ने काम किया। जब आप काम करने वाली शैलियों की श्रृंखला को देखते हैं तो यह अविश्वसनीय लगता है।"
4 of 5
सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि निर्माताओं को खुश होना चाहिए कि बड़े पर्दे का जादू कहीं चला नहीं गया है, लेकिन यह राहत एक जिम्मेदारी के साथ भी आती है। अब, हम फिल्म निर्माताओं पर बढ़िया कंटेंट बनाने की चुनौती है, जिससे लोग सिनेमाघरों का रुख कर सके।"
5 of 5
जवान और पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ इस बात से खुश हैं कि एक ही साल में दो फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन उनका कहना है कि बॉलीवुड में 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमाई करने की क्षमता है। निर्माता ने कहा, "मुझे लगता है कि हम अभी जहां हैं, इस इंडस्ट्री की क्षमता उससे कहीं अधिक है।''
Leo: 'लियो' की रिलीज से पहले लोकेश कनगराज ने दर्शकों से की खास अपील, बोले- शुरुआती 10 मिनट बिल्कुल न छोड़ें