विजय की लियो इन दिनों हर तरफ चर्चा बटोर रही है। लोकेश कनगराज के निर्दशन में बनी यह फिल्म कुछ ही दिनों बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच निर्देशक ने फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों से खास अपील की है।
Rohan Mehra: रोहन को नहीं मिला स्टार किड होने का फायदा, बोले, बढ़िया बोहनी के बावजूद लगातार चलता रहा संघर्ष
2 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में लोकेश ने कहा कि प्रशंसकों को फिल्म के पहले दस मिनट मिस नहीं करने चाहिए। लोकेश की इस बात पर ऐसा लगता है कि पहले दस मिनट अभिनेता विजय का परिचय दृश्य हो सकते हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से सीजी द्वारा निर्मित लकड़बग्घे भी शामिल हैं, जो फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
3 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों को पहले दस मिनट में ही उच्च गुणवत्ता वाला सीजी वर्क और कुछ जन आंदोलन देखने को मिल सकते हैं, जो पूरी फिल्म के लिए माहौल तैयार करेंगे। निर्देशक ने कहा है कि उनकी टीम के हजारों लोगों ने पूरी फिल्म के लिए पिछले एक साल में कड़ी मेहनत की है। इससे भी ज्यादा पहले दस मिनट के लिए मेहनत की गई है, इसलिए उन्होंने प्रशंसकों से इसे मिस न करने का आग्रह किया है।
4 of 5
लियो की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस पैन-इंडिया फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा, तृषा, गौतम मेनन, प्रिया आनंद, मंसूर अली खान और मैथ्यू थॉमस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के लिए कुछ थिएटरों में बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कल (15 अक्तूबर) से बाकी की जगहों पर भी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी।
5 of 5
कमल हासन-लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विक्रम की रिलीज से पहले निर्देशक लोकेश कनगराज ने प्रशंसकों से फिल्म के संदर्भ को समझने के लिए 'कैथी' देखने के लिए कहा था। कमल हासन अभिनीत विक्रम बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। साउथ के साथ हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
Kareena Kapoor: कपूर महिलाओं ने फिल्मों में क्यों नहीं किया काम?, करीना ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा