'गेस्ट इन लंदन', 'शादी में जरूर आना', 'कारवां' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनानी वालीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने खुलासा किया है कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।
फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी ये एक्ट्रेस, कहा- शादी करके बच्चे पैदा करने की इच्छा थी
दरअसल एक इंटरव्यू में कृति खरबंदा ने बात करते हुए कहा- 'मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बजाए इसके मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी। बात चाहे बॉलीवुड या साउथ की फिल्मों में काम करने की हो।'
पढ़ें: किस करने से डर रही थीं कृति और फिर सब आराम से हो गया
इसके बाद कृति ने आगे फिल्मों के बारे में इंटरव्यू में कहा- 'मैं कभी भी फिल्मों को भाषा के आधार पर नहीं चुनती हूं। जब मैंने वहां काम करना शुरू किया, तो साउथ इंडियन फिल्म उद्योग को बॉलीवुड में कदम रखने की सीढ़ी के रूप में नहीं देखा। यहां तक कि आज भी मैं जब किसी तमिल फिल्म में या एक मल्टीस्टारर बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करती हूं तो दोनों में कोई अंतर नहीं देखती।'
पढ़ें: हाउसफुल 4 के सेट से अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक, देखते ही फैंस का हैरान होना तय
कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ में कृति ने गूगली, सुपर रंगा, ब्रूस ली- द फाइटर जैसी फिल्मों से फेम हासिल किया है। वहीं कृति की अपकमिंग फिल्मों में 'हाउसफुल 4', 'पागलपंती', 'चेहरे', और तमिल फिल्म 'वान' शामिल हैं।
पढ़ें: एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही फैंस ने की अजीब डिमांड
फिल्मों के अलावा कृति फिटनेस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिटनेस के लिए कृति पोल डांस को सबसे अधिक पसंद करती हैं। वहीं वो मैगजीन के कवर पेज पर भी अक्सर नजर आती हैं।
पढ़ें: 'हाउसफुल 4' में काम करने पर काफी खुश हैं कृति खरबंदा, बताई दिल की बात